योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, नए मंत्रियों को दिलायी गयी शपथ

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंत्रणा से जितिन प्रसाद को मंत्री पद तथा छत्रपाल सिंह गंगवार, पल्टूराम, डॉ0 संगीता बलवंत, संजीव कुमार, दिनेश खटीक तथा धर्मवीर सिंह को राज्य मंत्री पद की शपथ दिलायी। यह शपथ ग्रहण समारोह राज भवन में आयोजित किया गया।
शपथ ग्रहण के पश्चात राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने नव नियुक्त मंत्रियों को पुष्पगुच्छ देकर उनका अभिनन्दन भी किया।
इस मौके पर राज्य मंत्रिमण्डल के सदस्यगण, अन्य जनप्रतिनिधि, मुख्य सचिव आर0के0 तिवारी सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।








