प्रदेश में नेट मीटर आधारित ग्रिड कनेक्टेड सोलर रूफटॉप प्लाण्ट की स्थापना

सौर ऊर्जा नीति-2017 के अन्तर्गत ग्रिड कनेक्टेड सोलर रूफटॉप पावर प्लाण्ट पर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा रु. 15 हजार प्रति किलोवाट अधिकतम रु. 30 हजार प्रति उपभोक्ता अनुदान देने की घोषणा की गयी थी जो भारत सरकार द्वारा देय अनुदान के अतिरिक्त था। इस योजना का लाभ उठाते हुए प्रदेश में 7731 विद्युत उपभोक्ताओं द्वारा नेट मीटर आधारित ग्रिड कनेक्टेड सोलर रूफटॉप प्लाण्ट की स्थापना करायी गयी।

निदेशक, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विकास अभिकरण (नेडा) भवानी सिंह खंगरौत ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2020-21 में इन

उपभोक्ताओं द्वारा 283.37 लाख यूनिट विद्युत की बचत की गयी, जिससे उन्हें रु. 1771 लाख धनराशि की बचत हुई। इसके अतिरिक्त जिन उपभोक्ताओं द्वारा एक वित्तीय वर्ष में विद्युत बचत के साथ-साथ ग्रिड में विद्युत ऊर्जा का निर्यात (एक्सपोर्ट) किया गया, उन्हें उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लि0 के माध्यम से राज्य विद्युत नियामक आयोग द्वारा निर्धारित व्यवस्था के अन्तर्गत 02 रूपये प्रति यूनिट की दर से उपभोक्ताओं को भुगतान किया गया।

निदेशक, नेडा ने बताया कि सोलर रूफटॉप पावर प्लाण्ट लगवाने वाले उपभोक्ताओं में मार्च, 2019 में 160 उपभोक्ताओं को 11 लाख 78 हजार 798 रूपये, मार्च, 2020 में 913 उपभोक्ताओं को 61 लाख 88 हजार 264 रूपये तथा मार्च, 2021 में 65 उपभोक्ताओं को 01 लाख 75 हजार रूपये का भुगतान किया गया।

Related Articles

Back to top button
btnimage