प्रवर्तन जोन-7 : अभियंताओं के डील किए अवैध निर्माणों को….क्या जोनल कर पाएगा सील?…छोटा निर्माण खुद जाके किया था सील…

अभियंताओं के संरक्षण वाले बड़े-बड़े अवैध निर्माणों को क्या जोनल कर पाएगा सील?

लखनऊ विकास प्राधिकरण प्रवर्तन जोन 7 के दुबग्गा क्षेत्र में अवैध निर्माणों की हरयाली छायी हुई है लेकिन अभियंता प्रमोद पांडेय हरियाली का कुछ हिस्सा लेकर साइड हो गए है.  देखने में मासूम और बिमारियों से ग्रस्त अभियंता बड़ी की बहुदारी के साथ अपनी सेवा दे रहा है.  बीमारी का मुद्दा बनाकर गैर जनपद से लखनऊ आये अभियंता को प्रवर्तन का जिम्मा दे दिया गया, जो उनके स्वास्थ्य के लिए उचित नहीं है.  लेकिन उच्च अधिकारी इसी बीमार अभियंता से काम ले रहे है क्यों मलाई लाने का काम इन्हे बाखूबी आता है.

बड़े-बड़े निर्माण का संरक्षणदाता कौन?

प्रवर्तन जोन 7 में एक भी अवैध निर्माण नहीं हो रहा है ऐसा कहना क्षेत्र में तैनात सहयक अभियंता और अवर अभियंताओं का है.  जबकि हकीकत कुछ और ही है. सूत्रों के मुताबिक क्षेत्र में बन रहे बड़े बड़े अवैध निर्माणों को अभियंता प्रमोद पांडेय और विवेक पटेल का खुला संरक्षण प्राप्त है और वहां तैनात सुपरवाइजर भी इनका खुलकर सहयोग कर रहा है.

प्रवर्तन जोन-7 : अभियंता प्रमोद पांडेय और विवेक पटेल के संरक्षण में बन रहे अवैध निर्माण, छोटी दुकान सील करने वाले जोनल को मिली फिर तैनाती

स्वास्थ्य ठीक नहीं फिर भी प्रवर्तन का नहीं छूट रहा मोह

मिली जानकरी के मुताबिक अभियंता प्रमोद पांडेय हार्ट के मरीज है फिर भी उच्च अधिकारी इनकी जान जोखिम में डालकर इनसे प्रवर्तन का काम ले रहे है जोकि एलडीए के लिए मुसीबत बन सकता है.  सही मायने में प्रवर्तन जोन 7 में तैनात अभियंता खुद भी अवैध निर्माणों की रस मलाई का मोह नहीं छोड़ पा रहे हैं.

प्रवर्तन जोन-7 : अभियंता प्रमोद पांडेय और विवेक पटेल के संरक्षण में बन रहे अवैध निर्माण, छोटी दुकान सील करने वाले जोनल को मिली फिर तैनाती

जोनल ने छोटा निर्माण खुद किया था सील…क्या अभियंताओं के डील निर्माणों पर होगी कार्यवाही

प्रवर्तन जोन 7 में बड़े बड़े अवैध निर्माण सुरक्षित है जिसकी मुख्य वजह सहायक अभियंता और अवर अभियंता की मजबूत सेटिंग का होना है. अब देखना है कि क्या जोनल अधिकारी माधवेश अपने आवेश का प्रयोग प्रवर्तन जोन 7 में कर पाएंगे या केवल छोटे निर्माणों पर ही इनका आवेश चल पता है.

प्रवर्तन जोन-7 : अभियंता प्रमोद पांडेय और विवेक पटेल के संरक्षण में बन रहे अवैध निर्माण, छोटी दुकान सील करने वाले जोनल को मिली फिर तैनाती

एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार द्वारा अवैध निर्माणों पर लगाम लगाने की सारी योजनाएं अवर अभियंता प्रमोद पांडेय और विवेक पटेल के आगे नतमस्तक साबित हो रही हैं.  

Related Articles

Back to top button
btnimage