खबर का असर: PWD ने पारा थाने के सामने बने अवैध कट को किया बंद

लखनऊ पारा कोतवाली के सामने अवैध रूप से खोले गए कट की खबर का संज्ञान लेते हुए पीडब्ल्यूडी ने तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया है।

गुरुवार को यूपी सीएम न्यूज ने पारा कोतवाली के सामने अवैध कट की खबर प्रकाशित की थी। जिसका संज्ञान लेते हुए पीडब्ल्यूडी के अधिशाषी अभियन्ता मनीष कुमार वर्मा ने तत्काल प्रभाव से बंद करा दिया।

समाजसेवी विवेक शर्मा ने ट्विटर के माध्यम से लोक निर्माण विभाग के मंत्री जितिन प्रसाद का आभार जताया है।

Related Articles

Back to top button
btnimage