पूर्व UPCM स्व. नारायण दत्त तिवारी का पार्थिव शरीर आज 12 बजे लखनऊ हवाई अड्डे पहुंचेगा

उत्तर प्रदेश।
पूर्व UPCM और उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री स्व. नारायण दत्त तिवारी का पार्थिव शरीर (20 अक्टूबर, 2018) दोपहर 12 बजे लखनऊ हवाई अड्डे पहुंचेगा। तदोपरान्त दोपहर 01 बजे से 03 बजे तक उनका पार्थिव शरीर दर्शनार्थ विधान भवन में रखा जाएगा।

यह जानकारी राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने देते हुए बताया कि UPCM के निर्देश पर UP_Dy_CM डाॅ. दिनेश शर्मा आज प्रातः 08 बजे तिवारी के नई दिल्ली स्थित आवास पर जाएंगे। तत्पश्चात 11 बजे एयर एम्बुलेंस से पूरे सम्मान के साथ उनके पार्थिव शरीर को लेकर मध्यान्ह 12 बजे लखनऊ हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे।

लखनऊ हवाई अड्डे पर UPCM और मंत्रिमण्डल के अन्य सदस्य पण्डित नारायण दत्त तिवारी के पार्थिव शरीर की अगवानी करेंगे और उन्हें ससम्मान विधान भवन लेकर जाएंगे।

विधान सभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित और गणमान्य व्यक्ति विधान भवन में ही नारायण दत्त तिवारी के पार्थिव शरीर पर श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे।

इसके उपरान्त अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री बलदेव ओलख उनके पार्थिव शरीर को लेकर पंतनगर, उत्तराखण्ड जाएंगे। जहां उनका अन्तिम दर्शन कर श्रद्धांजलि अर्पित की जा सकेगी।

उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश के विकास और समृद्धि के लिए तिवारी ने महत्वपूर्ण कार्य किए। उत्तर प्रदेश से उनके गहरे जुड़ाव व राज्य के विकास में उनके योगदान के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने उत्तराखण्ड के विकास में भी अपना योगदान दिया। पूर्व UPCM और उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री स्व. नारायण दत्त तिवारी द्वारा इन राज्यों में अनेक कल्याणकारी एवं विकास की योजनाओं का क्रियान्वयन किया गया, जिससे समाज के सभी वर्ग लाभान्वित हुए। विकास पुरुष के रूप में वे सदैव याद किए जाएंगे।

Related Articles

Back to top button
btnimage