मुख्यमंत्री आवास पर आज 02 फरवरी को ई-कैबिनेट प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

UPCM NEWS.
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सरकारी आवास, 05 कालिदास मार्ग पर कल 02 फरवरी, 2021 को ई-कैबिनेट प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मंत्रिगण एवं वरिष्ठ अधिकारीगण सम्मिलित होंगे और ई-कैबिनेट सम्बन्धी कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी व प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे।

यह जानकारी देते हुए राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि ई-कैबिनेट व्यवस्था लागू हो जाने के पश्चात मंत्रिपरिषद की कार्यवाही पेपर लेस हो जाएगी। राज्य सरकार के इस कदम से ई-गवर्नेन्स तथा ई-ऑफिस को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘मिनिमम गवर्नमेण्ट, मैक्सिमम गवर्नेन्स’ के संकल्प के अनुरूप कार्यों को सम्पादित करने में सुगमता व तेजी आएगी।

Related Articles

Back to top button
btnimage