मंडलायुक्त ने #LDA, नगर निगम, जिला प्रशासन के संयुक्त समिति द्वारा शहर में कराए जाने वाले कार्य के सम्बंध में की बैठक

लखनऊ 20 सितंबर 2022

मंडलायुक्त डॉ रोशन जैकब ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशन में लखनऊ विकास प्राधिकरण, नगर निगम, जिला प्रशासन के संयुक्त समिति द्वारा शहर के लिए कुछ उपयोगी कार्य कराए जाने हैं, नवीन परियोजनाओं का विवरण निम्नवत है

1.लखनऊ नगर में जल निकासी की व्यवस्था हेतु ड्रेनेज प्रणाली को सुदृढ़ करने एवं ड्रेनेज / सफाई के लिये सूपर सकिंग / जेटिंग मशीन इत्यादि आवश्यक उपकरण की खरीद तथा मौजूदा पम्पिंग हाउस की क्षमता संवद्धन का कार्य।

2.स्मार्ट रोड फेज-ll

3.लखनऊ नगरीय क्षेत्र के समस्त विद्यालयों में फर्नीचर एवं प्रत्येक विद्यालय के लिये एक स्मार्ट क्लास,
पुस्तकालय, कम्प्यूटर, खेल-कूद, आर०ओ० वॉटर पम्प एवं संगीत से सम्बन्धित उपकरण की व्यवस्था का कार्य।

4.लखनऊ स्मार्ट सिटी के अन्तर्गत नगर क्षेत्र में हेरिटेज कॉरिडोर के विकास से सम्बन्धित कार्य जैसे फसाड सुधार एवं लाइटिंग, लेण्ड स्केपिंग, पारिवारिक मनोरंजन के लिये थीम पार्क, फूड कोर्ट, अव डॉट तथा जन सुविधाओं के लिये टूरिस्ट इन्फॉर्मेशन किओस्क, बॉयोटॉयलेट, पेयजल व स्ट्रीट लाइटिंग एवं सौन्दर्यीकरण का कार्य ।

5. लखनऊ नगर में स्थित के०डी० सिंह बाबू स्टेडियम खिलाडियों एवं दर्शकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराये जाने का कार्य।

6.लोकभवन में डायनिमिक फसाड लाइटिंग का कार्य।

7.लखनऊ नगर निगम के जोनल कार्यालय को मॉडल कार्यालय के रूप में विकसित किये जाने का कार्य।

8.लखनऊ नगर निगम में म्यूनिसिपल सेवाओं हेतु लगे वाहनों में फ्यूल सेंसर की स्थापना का कार्य ।

9.लखनऊ नगर निगम में सम्मिलित किये गये 88 नये गांवों तथा पूर्व से नगर निगम के आधीन भूमियों के चिन्हीकरण व जी०आई०एस० मैपिंग का कार्य।

10.जनेश्वर मिश्र पार्क में वाटर स्क्रीन (33 मी0 x 3 नग वॉटर थीम पर आधारित मल्टीमीडिया शो एवं म्यूजिकल फाउण्टेन की स्थापना का कार्य।

11.अमीर-उद-दौला पब्लिक लाइब्रेरी भवन के 11 कंजर्वेशन, शौचालय, लिफ्ट की सुविधा तथा उपलब्ध समस्त अभिलेखा के डिजिटाईजेशन और कैटलागिंग का कार्य।

12.वरिष्ठ नागरिकों के लिये कम्यूनिटी रिक्रिएशन सेन्टर के निमार्ण का कार्य।

जिसमें कुल नवीन परियोजनाओं की लागत 231 करोड़ 84 लाख रुपए है.

Related Articles

Back to top button
btnimage