जनपद रायबरेली: अनाधिकृत संचालित हो रहे वाहनों के विरुद्ध कार्यवाही

जनपद रायबरेली के प्रवर्तन अधिकारियों के साथ अनाधिकृत संचालन तथा कर बकाया में संचालित हो रही वाहनों के विरुद्ध सघन प्रवर्तन कार्यवाही की गई तथा जनपद के प्रवर्तन अधिकारियों को इस कार्यवाही को अनवरत जारी रखने के निर्देश भी दिए गए।

साथ ही साथ महाशिवरात्रि के पर्व पर प्रवर्तन अधिकारियों को श्रद्धालुओं के आवागमन तथा उनकी सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित कराने हेतु सतर्क रहने के लिए भी निर्देशित किया गया. ट्रैक्टर ट्रालियों से आमजन के आवागमन को लेकर भी सेंसटाइज किया गया तथा श्रद्धालुओं की काउंसलिंग करने के बारे में भी समझाया गया।

ट्रैक्टर मालिकों व चालकों को भी समझाने के लिए कहा गया कि इस तरह के वाहनों में यात्रियों का संचालन खतरनाक होता है। कृपया इससे बचें और अपने ट्रैक्टर ट्रालियों का प्रयोग मात्र कृषि कार्य हेतु ही करें।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
btnimage