विकास खंड स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन, BDO चिनहट रवीन्द्र मिश्रा ने किया उद्धघाटन

लखनऊ 06 सितम्बर 2022
युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित जिला योजना के अंतर्गत विकास खंड स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन राष्ट्रीय उद्योग आश्रम इंटर कॉलेज मटियारी चिनहट मे संपन्न हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन खंड विकास अधिकारी चिनहट रवीन्द्र मिश्रा द्वारा किया गया व उनके द्वारा प्रतिभागियों को नशा मुक्ति शपथ दिलवाई गई।
प्रतियोगिता का आयोजन क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी, चिनहट गरिमा सिंह द्वारा संपन्न कराया गया। प्रतियोगिता के विभिन्न विधाओं जैसे कब्बड्डी, वॉलीबॉल, एथेलेटिक्स, कुश्ती इत्यादि में खिलाड़ियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। जिसमे कबड्डी महिला में राष्ट्रीय उद्योग आश्रम इंटर कॉलेज की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
कबड्डी पुरुष में डिजायर स्पोर्ट्स एकेडमी चिनहट की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। एथलेटिक्स पुरुष वर्ग में 100 मीटर की दौड़ में इंद्रजीत, 200 मीटर की दौड़ में रणवीर अशोक एवम् लंबी कूद में काजल रावत व रणवीर अशोक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। एथलेटिक्स महिला वर्ग में 100 मीटर दौड़ में काजल रावत तथा 200 मीटर दौड़ में कोमल गौतम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वॉलीबॉल के पुरुष वर्ग में धतींगरा एवं महिला वर्ग में सरौरा की टीम विजई रही।
क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी गरिमा सिंह द्वारा बताया गया कि विकास खंड स्तर पर विजयी रहे खिलाड़ियों को जनपद स्तर पर प्रतिभाग करने का मौका मिलेगा। उन्होंने ग्रामीण स्तर पर खेल कूद के विकास हेतु ग्रामीण क्षेत्र में बने खेल मैदानों का प्रयोग करने के लिए प्रतिभागियों को उत्साहित किया। इस प्रतियोगिता को संपन्न कराने के लिए शिक्षा विभाग के खेल अनुदेशक का संपूर्ण सहयोग रहा।
प्रतियोगिता का समापन खंड विकास अधिकारी रवीन्द्र मिश्रा एवं सहायक विकास अधिकारी (सांख्यिकी) आलोक श्रीवास्तव द्वारा प्रतिभागियों को मेडल एवं सर्टिफिकेट प्रदान कर किया गया।








