उप मुख्यमंत्री ने पुणे में सावित्रीबाई फुले और ज्योतिबाराव फुले की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किये

पुणे (17 सितम्बर, 2019)।
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पुणे (महाराष्ट्र) में देश की प्रथम शिक्षिका सावित्रीबाई फुले एवं महात्मा ज्योतिबाराव फुले की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

उप मुख्यमंत्री ने पुणे में सावित्रीबाई फुले और ज्योतिबाराव फुले की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किये

इस अवसर पर उन्होने उनके सामाजिक कार्यों से जुड़ी प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होने कहा कि सावित्रीबाई फुले व ज्योतिबाराव फुले का जीवन दर्शन लोगों के लिये प्रेरणाप्रद है। हम सबको उनके जीवन आदर्शों व सुकृत्यों से न केवल प्रेरणा लेनी चाहिए बल्कि उसे आत्मसात भी करना चाहिए।

Related Articles

Back to top button
btnimage