उप मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ वकील राम जेठमलानी के निधन पर शोक व्यक्त किया

लखनऊ।
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री राज्यसभा सांसद व देश के जाने माने अधिवक्ता राम जेठमलानी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।



उप मुख्यमंत्री ने अपने शोक सन्देश  मे कहा है कि राष्ट्र ने एक विद्वान अधिवक्ता, वाकपटुता और व्यक्तित्व के धनी व्यक्ति को खो दिया है।

उप मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए स्वर्गीय राम जेठमलानी के शोक संतप्त परिवारी जनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।

Related Articles

Back to top button
btnimage