गाजियाबाद विकास प्राधिकरण द्वारा तुलसी विहार में अवैध निर्माण पर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही

गाजियाबाद।

प्रवर्तन जोन-3 के क्षेत्रान्तर्गत स्थित तुलसी विहार में बिल्डर हनी, संजीव शर्मा व बालाजी एन्कलेव के अन्तर्गत मनोज जैन द्वारा किये गये अवैध निर्माण पर आंशिक रूप से ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गयी व बालाजी एन्कलेव के अन्तर्गत योगेन्द्र सिंह द्वारा किये गये अवैध निर्माण पर सीलिंग की कार्यवाही की गई। उक्त अवैध निर्माण का बिल्डरो व स्थानीय निवासियों के विरोध के कारण आंशिक ध्वस्तीकरण ही किया जाना सम्भव हो सका।

मौके पर विशेषाधिकारी, प्रभारी प्रवर्तन जोन-3 / सहायक अभियन्ता द्वारा मौजूद स्थानीय निवासियो से यह अपील भी की गयी कि बिल्डर द्वारा निर्मित अवैध बिल्डिंग में फ्लैट क्रय न करे।

स्थल पर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही के समय विशेष कार्याधिकारी / प्रभारी प्रवर्तन जोन-3 गुंजा सिंह के नेतृत्व में सहायक अभियन्ता कदीर अहमद अंसारी एवं अवर अभियन्तागण सत्यप्रकाश यादव, शीलनिधि शर्मा, बी०डी० शुक्ला, नरेन्द्र मार्कण्डेय व राजेन्द्र शर्मा एवं समस्त सुपरवाईजर / मेट तथा प्राधिकरण पुलिस बल व स्थानीय पुलिस बल उपस्थित था।

Related Articles

Back to top button
btnimage