निदेशक अनुज कुमार झा से मिला राष्ट्रीय पंचायतीराज ग्राम प्रधान संगठन का प्रतिनिधिमंडल

लखनऊ। आठ सूत्रीय मांगों को लेकर राष्ट्रीय पंचायतीराज ग्राम प्रधान संगठन की वार्ता का सिलसिला जारी है। पंचायतीराज विभाग के नये निदेशक अनुज कुमार झा से मिलकर संगठन के एक प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें समस्याओं की जानकारी दी।

प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ अखिलेश सिंह के नेतृत्व में प्रधानों ने विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की है।

यह जानकारी संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता ललित शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि प्रधानों की समस्याओं को लेकर संगठन लगातार वार्ता कर रहा है। अलग-अलग स्तरों पर वार्ता कर समस्याओं के समाधान के प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि 26 अक्टूबर को मुख्यमंत्री से मिलकर वार्ता की गयी थी।

उन्होंने बताया कि अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह से कई दौर की वार्ता की जा चुकी है। इस सिलसिले को जारी रखते हुए आज नये निदेशक से वार्ता की गयी है। उन्होंने वार्ता को सकारात्मक बताते हुए कहा कि हर स्तर पर उन्हें आश्वासन मिल रहा है। प्रधानों के हक में जल्द घोषणाओं की उम्मीद उन्होंने व्यक्त की है

प्रतिनिमण्डल में लखनऊ के मण्डल सचिव डॉ उमेश सूर्या, हरदोई के उदय प्रताप सिंह और श्यामलाल लोधी शामिल मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
btnimage