अखिलेश यादव से लखनऊ में सी.पी.आई. के प्रतिनिधिमण्डल ने भेंट की

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से समाजवादी पार्टी मुख्यालय, 19, विक्रमादित्य मार्ग लखनऊ, में सी.पी.आई.(एम.एल) के प्रतिनिधिमण्डल ने भेंट किया।

प्रतिनिधिमण्डल में दीपांकर भट्टाचार्य महासचिव सी.पी.आई (एम.एल.) सुधाकर यादव राज्य सचिव एवं रामजी राय शामिल थे। इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चौधरी उपस्थित रहे।

सी.पी.आई. (एम.एल.) के प्रतिनिधियों ने इस मुद्दे पर सहमति जताई कि उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार ने लोकतंत्र और संवैधानिक व्यवस्था को कमजोर करने का षड्यंत्र किया है। भाजपा सत्ता के बलबूते चुनाव की विश्वसनीयता को खंडित कर रही है। ऐसे में समाजवादी विचारधारा के दल ही लोकतंत्र को बचा सकते हैं। दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव के नेतृत्व में ही लोकतंत्र सशक्त रह सकता है।

सी.पी.आई. (एम.एल.) के नेताओं ने कहा कि अखिलेश यादव की समावेशी राजनीति और राजनीतिक सोच मौजूदा समय में बेहद जरूरी है। ऐसे में साम्प्रदायिक और अधिनायकशाही ताकतों को ध्वस्त करने के लिए एकजुट होकर भाजपा को हराना है।

Related Articles

Back to top button
btnimage