UPCM की अध्यक्षता में लोक भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक सम्पन्न

उत्तर प्रदेश।
UPCM की अध्यक्षता में लोक भवन में सम्पन्न मंत्रिपरिषद की बैठक में निम्नलिखित महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए:-

1- उत्तर प्रदेश वस्त्र प्रौद्योगिकी संस्थान, कानपुर में स्थित निष्प्रयोज्य स्पिनिंग भवन/लैब के ध्वस्तीकरण का प्रस्ताव अनुमोदित।

2- उत्तर प्रदेश राज्य विधान मण्डल (सदस्यों को वायुयान द्वारा यात्रा की सुविधा) (पंचम संशोधन) नियमावली, 2018 के प्रख्यापन का निर्णय।

3- उत्तर प्रदेश सार्वजनिक भू-गृहादि (कतिपय अप्राधिकृत अध्यासियों की बेदखली) नियमावली, 2018 को मंजूरी।

4- यमुना एक्सप्रेस-वे एवं ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे की क्रासिंग (ग्राम जगनपुर-अफजलपुर के पास) पर इण्टरचेंज के निर्माण का निर्णय।

5- किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय अधिनियम-2002 में संशोधन का प्रस्ताव।

6- प्रदेश में संचालित निजी स्कूलों द्वारा छात्रों से वसूल किये जा रहे मनमानी शुल्क पर औचित्यपूर्ण नियंत्रण के लिए उत्तर प्रदेश स्ववित्त पोषित स्वतंत्र विद्यालय (शुल्क निर्धारण) अध्यादेश, 2018 का प्रतिस्थानी उत्तर प्रदेश स्ववित्त पोषित स्वतंत्र विद्यालय(शुल्क विनियमन) विधेयक-2018 को राज्य विधान मण्डल के आगामी सत्र में पुरःस्थापित करने का निर्णय।

7- लोक कल्याण मित्र इन्टर्नशिप प्रोग्राम का प्रस्ताव अनुमोदित।

8- वित्तीय वर्ष 2017-18 के आय-व्ययक में प्राविधानित धनराशि के सापेक्ष एक मुश्त बजट व्यवस्था से उत्तर प्रदेश बजट मैनुअल के पैरा-94 के अन्तर्गत निर्गत स्वीकृतियों का विवरण मंत्रिपरिषद के समक्ष प्रस्तुत।

विस्तृत जानकारी के लिए नीचे क्लिक करें-

CM-Cabinet Decision-07 August, 2018 (1)

Related Articles

Back to top button
btnimage