UPCM की अध्यक्षता में लोक भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक सम्पन्न

लखनऊ (06 अगस्त, 2019)।
UPCM योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में लोक भवन में सम्पन्न मंत्रिपरिषद की बैठक में निम्नलिखित महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए:-

* ‘मुख्यमंत्री निराश्रित/बेसहारा गोवंश सहभागिता योजना’ को मंजूरी

‘उ.प्र. इलेक्ट्रिक वाहन मैन्युफैक्चरिंग नीति-2019’ का प्रख्यापन

* मृदा में सूक्ष्म तत्वों की कमी को दूर करने एवं भूमि सुधार हेतु जिप्सम वितरण की योजना के 
अन्तर्गत 75 प्रतिशत अनुदान पर जिप्सम वितरण करने का प्रस्ताव मंजूर, जिप्सम के प्रयोग से भूमि की उर्वराशक्ति बढ़ाने एवं फसलों के उत्पादन एवं उत्पादकता में वृद्धि के उद्देश्य से आगामी वर्षों हेतु स्थायी रूप से योजना के संचालन का भी निर्णय

* रिहन्द जलाशय पर 150 मेगावाॅट फ्लोटिंग सोलर पावर प्लाण्ट स्थापित कर, 150 मेगावाट सौर ऊर्जा के उत्पादन के सम्बन्ध में

* उ.प्र. सूचना का अधिकार (प्रथम संशोधन) नियमावली-2019 के प्रख्यापन की मंजूरी

* इलेक्ट्राॅनिक मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (ई.एम.सी.) की ग्रेटर नोएडा में स्थापना हेतु उ0प्र0 शासन द्वारा राज्य बजट से यूपीडेस्को को अवमुक्त धनराशि पर आरोपित/देय समस्त ब्याज माफ किये जाने का प्रस्ताव स्वीकृत

* उ.प्र. सहकारी ग्राम विकास बैंक लि0, लखनऊ द्वारा नाबार्ड से ऋण आहरित करने हेतु शासकीय गारण्टी बढ़ाए जाने के सम्बन्ध में

* आयुक्त, सहारनपुर मण्डल, सहारनपुर के कार्यालय भवन के निर्माण हेतु ग्राम्य विकास विभाग की भूमि राजस्व विभाग के पक्ष में हस्तान्तरित किए जाने के सम्बन्ध में
 
* राजकीय मेडिकल काॅलेज, झांसी, प्रयागराज, गोरखपुर तथा मेरठ से सम्बद्ध चिकित्सालयों में उच्चकोटि की साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराने के लिए हाउस कीपिंग सेवाओं को आउटससोर्स किए जाने का निर्णय

* जिला चिकित्सालय, देवरिया को उच्चीकृत कर राजकीय मेडिकल काॅलेज बनाये जाने हेतु जिला चिकित्सालय एवं जिला महिला चिकित्सालय, देवरिया के जर्जर एवं निष्प्रयोज्य भवनों के ध्वस्तीकरण के सम्बन्ध में
 
* उ.प्र. उप खनिज (परिहार) (47वां संशोधन) नियमावली, 2019 के प्रख्यापन के प्रस्ताव को मंजूरी

विस्तृत जानकारी के लिए नीचे क्लिक करें-

Related Articles

Back to top button
btnimage