UPCM की अध्यक्षता में लोक भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक सम्पन्न

लखनऊ (01 जनवरी, 2019)
UPCM की अध्यक्षता में आज मंगलवार को लोक भवन में सम्पन्न मंत्रिपरिषद की बैठक में निम्नलिखित महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए:-

1- उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग एवं अग्निशमन सेवा के अधिकारियों/कर्मचारियों को कर्तव्य पालन के दौरान घटित घटना में अपंग होने पर अनुग्रह आर्थिक सहायता प्रदान करने के प्रस्ताव को मंजूरी।

2- भ्रष्टाचार निवारण व उन्मूलन के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान के 10 सेक्टर्स/इकाइयों को थाना घोषित किये जाने का निर्णय।

3- उत्तर प्रदेश इंस्टीट्यूट ऑफ डिज़ाइन लखनऊ में निदेशक/सचिव पद पर सीधी भर्ती हेतु निर्गत कार्यकारी आदेश में संशोधन के प्रस्ताव को मंजूरी।

4- उत्तर प्रदेश के समस्त ग्रामीण व शहरी स्थानीय निकायों में अस्थायी गोवंश आश्रय स्थल की स्थापना व संचालन नीति अनुमोदित।

5- प्रदेश में जनपद स्तर पर 75 विशेषीकृत मोटर दुर्घटना प्रतिकर अधिकरण की स्थापना का प्रस्ताव अनुमोदित।

विस्तृत जानकारी के लिए नीचे क्लिक करें-

CM-Cabinet-01 January, 2019

Related Articles

Back to top button
btnimage