सहकारिता मंत्री ने PCU भवन के चतुर्थ तल का कराये गये जीर्णोद्वार व आधुनिकीकरण का उद्घाटन किया

उत्तर प्रदेश के सहकारिता मंत्री मुकुट विहारी वर्मा ने सहकारिता भवन स्थिति पी0सी0यू0 PCU भवन के चतुर्थ तल का कराये गये जीर्णोद्वार व आधुनिकीकरण का उद्घाटन किया। इस अवसर पर वर्मा ने कहा कि पी0सी0यू0 भवन के चतुर्थ तल के जीर्णोद्वार व आधुनिकीकरण बहुत ही बेहतर ढंग से किया गया है, अब भवन के चतुर्थ तल पर कार्यालय मे अधिकारी व कर्मचारी आसानी से सरकारी कार्य को बेहतर ढंग से करेंगे।

मुकुट बिहारी वर्मा ने कहा कि कार्यालय में व्यवस्था बेहतर होती है तो विभागीय कार्यों को आसानी से करेंगे जिससे विभागीय कार्य नियमानुसार निर्धारित समय में सम्पादित किये जा सकेगे। उन्होंने कहा कि अधिकारी/कर्मचारी विभागीय कार्य समय से करते हुए विभाग को प्रगति के पथ पर ले जाने का काम करेंगे।

इस अवसर पर प्रमुख सचिव सहकारिता/आयुक्त एवं निबन्धक बी0एल0 मीणा, विशेष सचिव सहकारिता संदीप कौर और सभी शीर्ष संस्थाओं के प्रबन्ध निदेशक सहित अन्य सम्बधित अधिकारी आदि उपस्थित रहें।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
btnimage