#CMYogi ने जनपद जौनपुर और देवरिया की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया

लखनऊ।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज अपने सरकारी आवास पर वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनपद जौनपुर तथा देवरिया की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद जौनपुर की लगभग 36 करोड़ 47 लाख रुपए की कुल लागत की 36 परियोजनाओं का लोकार्पण तथा लगभग 91 करोड़ 70 लाख रुपए की कुल लागत की 44 परियोजनाओं का शिलान्यास किया। उन्होंने जनपद देवरिया की 28 परियोजनाओं का लोकार्पण किया। यह परियोजनाएं लगभग 82 करोड़ 33 लाख रुपए की धनराशि से निर्मित की गई है। उन्होंने 131 परियोजनाओं की आधारशिला भी रखी। इनके निर्माण पर 382 करोड़ 84 लाख रुपए से अधिक धनराशि व्यय होगी।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर जनपद जौनपुर तथा देवरिया के विकास से जुड़ी अनेक घोषणाएं भी कीं। उन्होंने कलीचाबाद में गोमती नदी पर पुल के निर्माण की घोषणा करते हुए कहा कि यह पुल राजा यादवेन्द्र दत्त दुबे के नाम पर निर्मित किया जाएगा। इसके अलावा सिकरारा से शेरवां सड़क का उच्चीकरण करते हुए इसका नामकरण वैज्ञानिक लालजी सिंह के नाम पर किया जाएगा। उन्होंने निषादराज राजकीय बलिका इण्टर काॅलेज की घोषणा भी की है। उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सिकरारा को 100 बेड का अस्पताल बनाने एवं इसका नामकरण वैज्ञानिक लालजी सिंह के नाम पर करने की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि जनपद देवरिया में दिवंगत विधायक जन्मेजय सिंह की स्मृति में एक पार्क का नामकरण किया जाएगा। उन्होंने स्वाधीनता संग्राम सेनानी शहीद रामचन्द्र विद्यार्थी के नाम पर एक संग्रहालय तथा स्वाधीनता संग्राम सेनानी शहीद सोना सोनार के नाम पर गण्डक नदी पर एक पुल का निर्माण कराए जाने की घोषणा भी की।

Related Articles

Back to top button
btnimage