सीएम योगी ने सलूकापुर हाथी कैम्प का अवलोकन कर शिशु हथिनी का नामकरण किया
मुख्यमंत्री ने जनपद लखीमपुर खीरी में दुधवा टाइगर रिजर्व का निरीक्षण किया

सलूकापुर हाथी कैम्प का अवलोकन, शिशु हथिनी का नामकरण, हाथियों को चारा, केला आदि खिलायाविशिष्ट कार्य करने वाली थारू समाज की महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित कियाविदेशी पर्यटकों तथा डॉक्टरों से संवाद किया, विदेशी पर्यटकों ने यहां की व्यवस्थाओं पर संतुष्टि जतायीवन विभाग के अधिकारियों को पर्यटकों की सुरक्षा तथा सुविधा के लिए सभी आवश्यक प्रबन्ध करने के निर्देश
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद लखीमपुर खीरी में दुधवा टाइगर रिजर्व का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने मानव वन्य जीव संघर्ष को न्यूनतम करने के लिए वर्ल्ड वाइल्ड लाइफ फण्ड फॉर नेचर, रैपिड रिस्पाँस टीम, नाबार्ड द्वारा लगाए गए केले के उत्पादों तथा स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा लगायी गयी प्रदर्शनी एवं ट्रैंक्युलाइजर गन, ट्रेल कैमरा, ड्रोन का अवलोकन किया।
मुख्यमंत्री ने दुधवा टाइगर रिजर्व की व्यवस्थाओं तथा थारू समाज की महिलाओं के कार्यों के विषय में जानकारी ली। विशिष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने विदेशी पर्यटकों तथा डॉक्टरों से संवाद किया। विदेशी पर्यटकों ने यहां की व्यवस्थाओं पर संतुष्टि जतायी। मुख्यमंत्री ने वन विभाग के अधिकारियों को पर्यटकों की सुरक्षा तथा सुविधा के लिए सभी आवश्यक प्रबन्ध करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने सलूकापुर हाथी कैम्प का भी अवलोकन किया। यहां उन्होंने शिशु हथिनी का नामकरण कर भवानी नाम दिया। उन्होंने हाथियों को चारा, केला आदि खिलाया।

इस अवसर पर जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह, आबकारी एवं मद्य निषेध राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नितिन अग्रवाल, वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ0 अरुण कुमार सक्सेना, वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री के0पी0 मलिक तथा शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।