सीएम योगी कर सकते हैं विंध्य काॅरिडोर का शिलान्यास, तैयारी जोरों पर

विंध्य कारिडोर के शिलान्यास की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा जल्द ही ड्रीम प्रोजेक्ट विंध्य कारिडोर का शिलान्यास किया जा सकता है। शिलान्यास को लेकर पर्यटन व धर्मार्थ कार्य मंत्री डा. नीलकंठ तिवारी ने रविवार को विंध्यधाम पहुंचकर विंध्य कारिडोर का निरीक्षण किया तथा शीघ्र निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश किये।

 
डाॅ0 नीलकंठ तिवारी ने विंध्य कारिडोर के अंतर्गत बनने वाले परिक्रमा पथ का निरीक्षण किया। हवन कुंड व मंदिर के अन्य विग्रहों के संदर्भ में भी चर्चा की। इसके बाद माला-फूल, नारियल-चुनरी प्रसाद लेकर गर्भगृह पहुंच मां विंध्यवासिनी का विधिवत दर्शन-पूजन किया। दर्शन-पूजन के बाद अष्टभुजा डाकबंगला पहुंचे, जहां अधिकारियों के साथ बैठक कर विंध्य कारिडोर के शिलान्यास को लेकर चर्चा की।


इस दौरान ऊर्जा राज्यमंत्री रमाशंकर सिंह पटेल, नगर विधायक रत्नाकर मिश्र, मझवां विधायक सुचिस्मिता मौर्या, मंडलायुक्त योगेश्वरराम मिश्र, जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार, पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व यूपी सिंह, नगर मजिस्ट्रेट विनय कुमार सिंह, पर्यटन अधिकारी नवीन कुमार मौजूद रहे।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
btnimage