मुख्य सचिव ने फैमिली आईडी बनाये जाने के कार्य की प्रगति की समीक्षा की

मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने फैमिली आईडी बनाये जाने के कार्य की प्रगति की समीक्षा की।

अपने संबोधन में मुख्य सचिव ने कहा कि ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों में फैमिली आई0डी0 के बारे में आम जनमानस को जागरूक करते हुये फैमिली आईडी बनाने के कार्य में तेजी लायी जाये। इससे रोजगार से वंचित परिवारों का चिन्हांकन कर उन्हें रोजगार उपलब्ध कराने तथा पात्र परिवारों को सरकारी योजनाओं से लाभान्वित कराने में मदद मिलेगी।

उन्होंने कहा कि फैमिली आईडी जारी करने से पहले परिवार के संबंध में सभी जानकारियों को विधिवत प्रमाणित किया जाए। फैमिली आईडी को डिजी लॉकर से जोड़ा जाये। फैमिली आईडी की ई-पासबुक में परिवार को मिल रही सरकारी योजनाओं के लाभ का पूरा विवरण सम्बन्धित विभाग द्वारा दर्ज किया जाये। इससे प्रदेश के हर परिवार के स्वावलम्बन और सशक्तिकरण का अभियान पूरा किया जा सकेगा।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा संचलित सभी अवशेष लाभार्थीपरक योजनाओं को परिवार आईडी से लिंकेज किया जाये। केन्द्र सरकार के सहयोग से संचालित समस्त योजनाओं का भी डाटाबेस प्राप्त कर फैमिली आईडी से जोड़ा जाये।

बैठक में अपर मुख्य सचिव कृषि देवेश चतुर्वेदी, प्रमुख सचिव समाज कल्याण हरिओम, प्रमुख सचिव नियोजन आलोक कुमार, प्रमुख सचिव व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास एम0देवराज, सचिव बाल विकास एवं पुष्टाहार अनामिका सिंह सहित अन्य सम्बन्धित विभागों के वरिष्ठ अधिकारीगण आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
btnimage