मुख्यमंत्री आज श्रमिकों की बेटियों के सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल होंगे

यूपी सीएम न्यूज़।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज 18 मार्च 2021 को श्रम विभाग द्वारा लखनऊ के डिफेंस एक्सपो कार्यक्रम स्थल वृंदावन योजना, आवास विकास परिषद, रायबरेली रोड में आयोजित होने वाले श्रमिकों की बेटियों के सामूहिक विवाह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित होंगे।

इस अवसर पर श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य एवं राज्य मंत्री मनोहर लाल मन्नू कोरी के साथ अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम में अपर मुख्य सचिव श्रम सुरेश चंद्रा, श्रम आयुक्त मोहम्मद मुस्तफा भी मौजूद रहेंगे।

Related Articles

Back to top button
btnimage