मुख्यमंत्री ने पीलीभीत में सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु परशोक व्यक्त किया

लखनऊ (17 अक्टूबर, 2020)।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद पीलीभीत में एक सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने इस दुर्घटना के प्रत्येक मृतक के आश्रितों को 05 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान किये जाने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।

मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को इस हादसे में घायल हुए लोगों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में पीलीभीत के सेरामऊ उत्तरी क्षेत्र में शुक्रवार तड़के राज्य परिवहन निगम की बस और पिकप वाहन के बीच हुई टक्कर में एक बालक और दो महिलाओं समेत आठ लोगों की मृत्यु हो गई जबकि 31 घायल हो गये। यह हादसा पूरनपुर के 730 नेशनल हाईवे पर ये हादसा हुआ है। हादसे की सूचना के बाद पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। घायलों का पीलीभीत के जिला अस्पताल और बरेली में इलाज कराया जा रहा है। रोडबेज बस में कई सवारिया टनकपुर मां पूर्णागिरी के दर्शन को जा रही थी।

Related Articles

Back to top button
btnimage