मुख्यमंत्री ने हाथरस की घटना की जांच हेतु 03 सदस्यीय SIT गठित की

लखनऊ (30 सितम्बर, 2020)।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद हाथरस की घटना की जांच हेतु 03 सदस्यीय SIT गठित की है। गृह सचिव भगवान स्वरूप की अध्यक्षता में गठित एस0आई0टी0 में पुलिस उप महानिरीक्षक चन्द्र प्रकाश और पूनम, सेना नायक पी0ए0सी0 आगरा सदस्य होंगे। मुख्यमंत्री ने एस0आई0टी0 को अपनी रिपोर्ट 07 दिन में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

यह जानकारी आज देते हुए राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने घटना के सम्बन्ध में मुख्यमंत्री से वार्ता की और दोषियों के खिलाफ कठोरतम कार्यवाही करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने प्रधानमन्त्री को आश्वस्त करते हुए कहा कि हाथरस की घटना के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। अपराध के प्रति राज्य सरकार की जीरो टॉलरेंस की नीति है। प्रदेश सरकार द्वारा दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर तथा प्रभावी पैरवी करते हुए अपराधियों को सख्त से सख्त सजा दिलाई जायेगी।

Related Articles

Back to top button
btnimage