मुख्यमंत्री ने मुरादाबाद में सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया

मुरादाबाद 30 जनवरी।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद मुरादाबाद में एक सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री ने इस दुर्घटना में मृतकों के आश्रितों को 02-02 लाख रुपये तथा घायलों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश भी दिए हैं।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
btnimage