उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश, समसामायिक, राजनीति, अपराध, मनोरंजन, कांग्रेस , समाजवादी पार्टी , लोकदल , राष्ट्रीय लोकदल , अपना दल
-

परीक्षा की संवेदनशीलता को दृष्टिगत रखते हुए बरती जाए पूरी सतर्कता : मनोज कुमार सिंह
मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह एवं पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार ने आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर सीधी भर्ती परीक्षा-2023…
Read More » -

UP Police भर्ती परीक्षा की तारीखों का हुआ ऐलान, मिलेगी निःशुल्क बस सेवा
उत्तर प्रदेश में पुलिस भर्ती की तारीखों का ऐलान हो गया है. पुलिस की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि उत्तर प्रदेशपुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आरक्षी नागरिक पुलिस के 60244 पदों पर सीधी भर्ती-2023 की लिखित परीक्षा दिनांक23,24,25 अगस्त एवं 30,31 अगस्त 2024 को आयोजित कराने का निर्णय लिया गया है। विज्ञप्ति में कहा गया है कि अवगत कराना है कि यह परीक्षा पूर्व में निरस्त कर दी गयी थी. मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश द्वारा निर्देशित किया गया था कि यह परीक्षा 06 माह के अन्दर शुचिता एवं पारदर्शिता के उच्चतम मानकों को दृष्टिगत रखते हुये पुनः आयोजित करायी जाए. उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा इस परीक्षा को एक निश्चित समय सीमा के अन्तर्गत शुधितापूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से उच्चतम मानकों के अनुसार आयोजित करने की प्रतिबद्धता के कम में यह कार्यकम घोषित किया गया है। पुलिस बोर्ड की ओर से जानकारी दी गई है कि चयन प्रक्रिया को पारदर्शी एवं शुचितापूर्ण ढंग से कराये जाने के सम्बन्ध में परीक्षा सम्बन्धित विभिन्न व्यवस्थाओं यथा– परीक्षा की तैयारियों, परीक्षा केन्द्रों के चयन, परीक्षार्थियों का सत्यापन, छद्मनिरूपण रोके जाने आदि हेतु विस्तृत दिशा निर्देश उत्तर प्रदेश शासन द्वारा दिनांक-19.06.2024 को जारी किए गये है. यह परीक्षा इन सभी मानकों के अनुसार की जा रही है। विज्ञप्ति में जानकारी दी गई कि उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश शासन द्वारा सार्वजनिक परीक्षाओं में अनुचित साधनों, जैसे प्रश्नपत्र लीकहोना, उत्तर पुस्तिकाओं से छेड़छाड़ आदि को रोकने के लिए उ०प्र० सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अध्यादेश-2024 (उत्तर प्रदेश अध्यादेश संख्या-6, सन् 2024) दिनांक 1 जुलाई, 2024 को अधिसूचित किया गया है, इस अधिनियम में प्रावधान किया गया है कि इस अधिनियम के अन्तर्गत परीक्षा में अनुचित साधनों का प्रयोग करना, नकल करना या नकल कराना, प्रश्न पत्र का प्रतिरूपण करना या प्रकट करना या प्रकट करने का षड्यंत्र करना आदि कृत्य अपराध की श्रेणी में आते हैं, जो इस अधिनियम के अन्तर्गत दण्डनीय है. ऐसे प्रकरणों में एक करोड़ तक का जुर्माना और आजीवन कारावास तक की सजा , दोनों ही हो सकती है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा “आरक्षी नागरिक पुलिस के 60244 पदों पर सीधी भर्ती 2023 की लिखित परीक्षाउपरोक्त उल्लिखित तिथियों में आयोजित की जायेगी. जन्माष्टमी त्योहार के कारण परीक्षा में अंतराल दिया गया है. उक्त तिथियों को प्रतिदिन 02 पालियों में यह परीक्षा सम्पन्न होगी तथा प्रति पाली में लगभग 5 लाख अभ्यर्थी इस परीक्षा में सम्मिलित होंगे। उक्त परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थियों को उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की निःशुल्क बस सेवा की सुविधा रहेगी. अभ्यर्थी अपनी सुविधानुसार इसका लाभ ले सकते है, जिसके लिए बस से यात्रा करने वाले अभ्यर्थियों को अपने प्रवेश पत्र की अतिरिक्त दो प्रतियों डाउनलोड करनी होगी तथा उसकी एक प्रति परीक्षा केन्द्र के जनपद तक की यात्रा एवं दूसरी प्रति परीक्षा उपरान्त अपने जनपद तक की यात्रा के लिए बस कंडक्टर को प्रस्तुत करना होगा।
Read More » -

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में प्रयागराज महाकुंभ मेला 2025 की शीर्ष समिति की दशम बैठक सम्पन्न
बैठक में 12075.69 लाख रुपये की 30 परियोजनाओं को मिली मंजूरी लखनऊ। मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में…
Read More » -

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में अटल भूजल योजना हेतु गठित राज्य स्तरीय अन्तर्विभागीय संचालन समिति की बैठक संपन्न
लखनऊ: मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में अटल भूजल योजना हेतु गठित राज्य स्तरीय अन्तर्विभागीय संचालन समिति की…
Read More » -

उत्तर प्रदेश में 5913 स्कूली वाहन पाये गये अनफिट : परिवहन आयुक्त
08 जुलाई से 22 जुलाई तक चले विशेष चेकिंग अभियान के दौरान पूरे प्रदेश में 5913 स्कूली वाहन पाये गये…
Read More » -

प्रत्येक ग्राम पंचायत से 10 निर्धनतम परिवारों डाटाबेस तैयार : मुख्य सचिव
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में निर्धनतम परिवारों को आवास सहित जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित कराने के सम्बन्ध में वरिष्ठ प्रशासनिक…
Read More » -

परिवहन आयुक्त ने उन्नाव बस दुर्घटना प्रकरण में रविचन्द्र त्यागी को निलम्बित किया
परिवहन आयुक्त उत्तर प्रदेश चंद्रभूषण सिंह ने उन्नाव बस दुर्घटना प्रकरण में कार्रवाई करते हुए रविचन्द्र त्यागी, यात्री/मालकर अधिकारी, बाराबंकी…
Read More » -

यूपी में 15 जुलाई से ‘हर घर स्वच्छता, हर घर हरियाली’ अभियान : अनुज कुमार झा
प्रदेश की सभी निकायों में 75,000 होम कम्पोस्टिंग का लक्ष्य होम कम्पोस्टिंग के लिए प्रत्येक जनपद में 1000 नागरिकों का…
Read More » -

यूपी में विभिन्न टोल प्लाजा पर लगाई गई संभागीय परिवहन अधिकारियों की ड्यूटी
मुख्यमंत्री एवम परिवहन मंत्री के प्राप्त निर्देश के अनर्गत परिवहन आयुक्त ने एक माह तक लगातार चेकिंग अभियान चलाए जाने…
Read More » -

प्रयागराज में मंदिरों के सौन्दर्यीकरण का कार्य महाकुंभ से पहले होगा पूरा : जयवीर सिंह
प्रयागराज में श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की सुविधा के लिए बुनियादी सुविधाओं का कार्य युद्ध स्तर पर कराया जा रहा है…
Read More »








