ब्रजेश पाठक ने जिला चिकित्सालय उन्नाव एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवाबगंज का निरीक्षण किया

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने जिला चिकित्सालय उन्नाव एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवाबगंज का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने चिकित्सालय में मरीजों को मिल रही चिकित्सा सुविधाओं एवं अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने जिला चिकित्सालय स्थित इमरजेन्सी ब्लाक का निरीक्षण कर वार्ड में भर्ती मरीजो से मिले एवं उनका हाल-चाल जाना। इमरजेन्सी में उपलब्ध दवाओ की भी जानकारी प्राप्त की।

उप मुख्यमंत्री ने जिला चिकित्सालय के इमरजेन्सी ब्लाक स्थित सी0टी0 स्कैन यूनिट का भी निरीक्षण किया। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने उनको अवगत कराया कि सी0टी0 स्कैन सुविधा मरीजो को सरकार द्वारा पीपीपी माडल पर दी जा रही है। वहां मरीज के भीड़ होने पर उपमुख्यमंत्री के द्वारा पूछे जाने पर सी0टी0 स्कैन फर्म के कर्मचारी ने बताया कि वर्तमान समय में सर्वर डाउन होने के कारण सी0टी0 कार्य में समय लग रहा है। उन्होंने सर्वर की समस्या को तत्काल दूर करने के लियें निर्देशित किया।

उप मुख्मंत्री द्वारा ओ0पी0डी0 कक्ष का भी निरीक्षण किया गया। ओ0पी0डी0 में मरीजो से उपचार एवं चिकित्सालय से दवा मिल रही है कि नहीं इसके सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की गई। मरीजो से भी उन्होंने इस संबंध में जानकारी ली। उनके द्वारा चिकित्सको सहित अन्य स्टाफ का के बारे में जानकारी प्राप्त की गई।उन्होंने उपस्थिति पंजिका की भी जांच की।  जो चिकित्सक/कर्मचारी अवकाश पर थे उनके अवकाश पर होने सम्बन्धी अभिलेखो का गहन निरीक्षण किया गया।

उप मुख्यमंत्री ने ओ0पी0डी0 स्थित दवा वितरण कक्ष का भी निरीक्षण किया। उन्होंने दवाओ की उपलब्धता की जानकारी प्राप्त की। माननीय जी को अवगत कराया गया कि चिकित्सालय में आवश्यक जीवन रक्षक दवाईयां पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। ओ0पी0डी0 से निकलते समय चिकित्सालय में स्थापित आर0ओ0 प्लान्ट का भी निरीक्षण किया। उनके द्वारा आर0ओ0 कक्ष को ओर सुव्यवस्थ्ति करने हेतु निर्देशित किया गया। परिसर की साफ सफाई व्यवस्था बनाए रखने के भी निर्देश दिए।

Related Articles

Back to top button
btnimage