बहराइच मार्ग का नामकरण ’’सत्यदेव सिंह मार्ग’’ के नाम से किया गया: केशव

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की पहल पर उ0प्र0 सरकार द्वारा जनपद गोंडा में सर्किट हाउस से राजकीय कॉलोनी अंबेडकर चौराहा पुलिस लाइन होते हुए बहराइच मार्ग (अन्य जिला मार्ग ) का नामकरण ’’सत्यदेव सिंह मार्ग’’ के नाम से किया गया है।
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देशों के क्रम में सभी औपचारिकताएं पूरी करते हुए इस सम्बन्ध मे आवश्यक अधिसूचना उत्तर प्रदेश शासन, लोक निर्माण विभाग द्वारा जारी कर दी गई है।







