बाबा का चला बुलडोजर! छोटे निर्माण करो सील, बड़ो को करो डील

रिपोर्ट: ऋषि कुमार शर्मा।
राजधानी लखनऊ में जगह जगह अवैध निर्माण जोरो से चल रहा है बावजूद इसके लखनऊ विकास प्राधिकरण कोई कार्रवाई नहीं करता। इसके पीछे राज यह है कि जोन में मौजूद अभियंता अवैध निर्माण को डील करने में महारथ हासिल किए हैं।
आपको बता दें सीएम योगी आदित्यनाथ ने शपथ ग्रहण करने के बाद आज बाबा बुलडोजर कहे जाने की बात को सत्य सिद्ध कर दिया।
लखनऊ विकास प्राधिकरण के जोन 6 में अवैध निर्माण पर कार्रवाई लेकिन जोन 5 में अवैध निर्माण बदस्तूर जारी ।
एक तरफ हजरतगंज के बालू अड्डे में याजदान बिल्डर के अवैध अपार्टमेंट पर हो रही कार्यवाही तो दूसरी तरफ पिकनिक स्पॉट रोड पर ध्वस्तीकरण के आदेश के बावजूद हो रहा निर्माण कार्य ।
जोन 5 के पिकनिक स्पॉट रोड स्थित मुदस्सर अली के अवैध निर्माण को प्राधिकरण के जिम्मेदारों का मिल रहा खुला संरक्षण।
ध्वस्तीकरण के आदेश के बावजूद भी जोन 5 के पिकनिक स्पॉट रोड पर जारी है मुदस्सर अली का अवैध निर्माण।
कुर्सी रोड भी अवैध निर्माणों का बना अड्डा।
आवासीय भूखंडो के होते व्यवसाईकरण को बढ़ावा दे रहे जोन 5 के जिम्मेदार ।
खबर प्रकाशित होने के बाद भी नहीं रुका कुर्सी रोड पर अवैध कमर्शियल कांप्लेक्स का निर्माण कार्य।
आखिर जोन 5 के जोनल अधिकारी अवैध निर्माणों पर क्यों है इतने मेहरबान?
पारा में फल फूल रहा अवैध निर्माण
पारा क्षेत्र के डॉक्टर खेड़ा चौकी से चंद दूरी पर रातों रात अवैध खनन चल रहा था जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और पुलिस ने जांच के आदेश दिए। लेकिन हुआ कुछ नहीं क्योंकि आला-अधिकारियों के सुस्त रवैये के चलते खनन के साथ साथ निर्माण कार्य भी तेज पकड़ने लगा है।
अवैध निर्माण की बात की जाए तो पारा क्षेत्र में जगह जगह फल फूल रहा है। पत्रकारों द्वारा अभियंता से जानकारी लेने पर अभियंता पत्रकारों के मोबाइल नंबर ब्लैक लिस्ट और ब्लॉक कर देते हैं। इससे स्पष्ट होता है कि दाल में कुछ काला जरूर है।
बाबा का बुलडोजर पारा क्षेत्र में भी चलना जरूरी है। अब देखना है कि लखनऊ विकास प्राधिकरण के अधिकारी कब तक छोटे निर्माण करेंगे सील और बड़े निर्माण को कब तक करेंगे डील।
आपको बता दें कि राजधानी लखनऊ में जगह जगह अवैध निर्माण हो रहा है लेकिन अधिकारी केवल छोटे निर्माण सील करते हैं और बड़े निर्माण को डील करते हैं क्योंकि बड़े निर्माण से मोटी रकम मिलती है जिससे चलते अवैध निर्माण बनकर तैयार हो जाते हैं। इसका जीता जागता उदाहरण आज हजरतगंज के बालू अड्डे में याजदान बिल्डर के अवैध अपार्टमेंट पर हो रही कार्यवाही।
इस अवैध निर्माण को आज ध्वस्त किए जा रहा है लेकिन सवाल है कि अधिकारियों की जानकारी में होने बाद भी इसका निर्माण कैसे हो गया?








