अयोध्या: तिरंगा यात्रा कार्यक्रम के तहत बीकापुर में सड़कें रही गुलजार

अयोध्या, बीकापुर।
शासन के निर्देशों के अनुक्रम में 15 अगस्त तक चलाए जा रहे अमृत महोत्सव समापन मेरा माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत तिरंगा यात्रा कार्यक्रम के तहत बीकापुर में शनिवार को भी सड़कें गुलजार रही। शिक्षा क्षेत्र के जलालपुर माफी में संचालित राज माधव आदर्श इंटर कॉलेज के सैकड़ों छात्र एवं छात्राओं ने शनिवार को प्रयागराज हाईवे पर पैदल तिरंगा यात्रा निकाला गया।
विद्यालय परिसर से शुरू हुई तिरंगा यात्रा करीब 3 किलोमीटर दूर बीकापुर नगर पंचायत तक आई। तिरंगा यात्रा के दौरान भारत माता की सुंदर झांकी भी सजाई गई थी। जो लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। छात्र-छात्राओं द्वारा तिरंगा यात्रा के जरिए मेरी माटी मेरा देश अन्य देशभक्ति जैसे नारों से देशभक्ति का रोमांच पैदा कर दिया। कोतवाली परिसर के सामने प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार राय ने तिरंगा यात्रा की अगवानी की तथा वह भी तिरंगा यात्रा में शामिल हुए और छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।
वही नगर के व्यापारियों ने भी देशभक्ति के नारों के जयघोष करते हुए स्कूली बच्चों का उत्साहवर्धन किया। राज माधव इंटर कॉलेज जलालपुर के प्रधानाचार्य रमेश चंद्र मिश्रा ने सुबह तिरंगे झंडे के साथ तिरंगा यात्रा को रवाना किया। उन्होंने बताया कि अमृत महोत्सव के समापन पर मनाए जा रहे स्वतंत्रता दिवस इस बार लोगों में भक्ति भाव का संचार कर रहा है।
तिरंगा यात्रा में मुख्य रूप से प्रधानाचार्य रमेश चंद्र मिश्र, अध्यापक डीके पाल, अजीत यादव, निरंकार उपाध्याय, खुशी तिवारी, सृष्टि मिश्रा आदि मौजूद रहे। तिरंगा यात्रा में शामिल बच्चे देशभक्ति से उत्साहित दिखाई पड़े। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रयागराज हाईवे पर तिरंगा यात्रा के समय कोतवाली पुलिस मौजूद रही।








