राजकीय एवं निजी आईटीआई में प्रवेश के लिए 22 जून, 2025 तक करें ऑनलाइन आवेदन

उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद, उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा राजकीय एवं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया जारी है। अभ्यर्थी वेबसाइट पर 22 जून, 2025 की रात्रि 12:00 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।

नोडल प्रधानाचार्य राज कुमार यादव ने बताया कि उक्त वेबसाइट पर प्रदेश के सभी जनपदों में स्थित राजकीय आईटीआई, निजी आईटीआई एवं उनमें संचालित व्यवसायों की पूरी जानकारी उपलब्ध है। साथ ही, ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया एवं दिशा-निर्देश भी वेबसाइट पर स्पष्ट रूप से दिए गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी वेबसाइट पर उपलब्ध विवरण पुस्तिका डाउनलोड कर प्रवेश प्रक्रिया, योग्यता एवं अन्य महत्वपूर्ण सूचनाएं प्राप्त कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button
btnimage