गोसेवा आयोग के कार्य संचालन हेतु 50 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत

उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश में गोसेवा आयोग के सुव्यवस्थित कार्य संचालन हेतु 50 लाख मात्र रूपये की धनराशि वर्तमान वित्तीय वर्ष में स्वीकृत की है। इस संबंध में पशुधन विभाग द्वारा शासनादेश जारी करते हुए निदेशक, प्रशासन एवं विकास, पशुपालन विभाग को इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं।

शासनादेश के अनुसार स्वीकृत की जा रही धनराशि के सापेक्ष निदेशक प्रशासन एवं विकास, पशुपालन विभाग मानदेय/पारिश्रमिक जैसे महत्वपूर्ण व्यय प्राथमिकता पर करना सुनिश्चित करेंगे। स्वीकृत की जा रही धनराशि का आहरण आवश्यकतानुसार किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
btnimage