जल निगम के कार्मिकों को वेतन एवं पेंशन भुगतान हेतु 15.75 करोड़ की धनराशि स्वीकृत

उत्तर प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2021-22 में कुम्भ मेला-2019 में कराये गये कार्यों के लिए जल निगम केेे कार्मिकों को वेतन एवं पेंशन भुगतान हेतु अवशेष सेन्टेज मद की धनराशि 15.7596 (रूपये पन्द्रह करोड़ पचहत्तर लाख छियान्वे हजार मात्र) करोड़ रूपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गयी है।

इस सम्बन्ध में नमामि गंगे तथा ग्रामीण जलापूर्ति विभाग द्वारा शासनादेश जारी कर अपर परियोजना निदेशक, राज्य स्वच्छ गंगा मिशन, लखनऊ, उत्तर प्रदेश को आवश्यक निर्देश दिये गये हैं। निर्गत शासनादेश के अनुसार स्वीकृति की गयी धनराशि के सापेक्ष निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त होने व उनके परीक्षण /सत्यापन सुनिश्रित किये जाने का दायित्व अपर परियोजना निदेशक, राज्य स्वच्छ गंगा मिशन, उ0प्र0 लखनऊ का होगा। धनराशि के आहरण एवं व्यय के सम्बन्ध में मितव्ययता संबंधी समय-समय पर निर्गत शासनादेश एवं वित्तीय नियमों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जायेगा।

Related Articles

Back to top button
btnimage