रामपुर व सीतापुर के 02 चालू कार्यों हेतु 02 करोड़ 83 लाख 59 हजार की धनराशि का आवंटन

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देश पर उ0प्र0 शासन द्वारा केन्द्रीय मार्ग निधि योजनान्तर्गत जनपद रामपुर व सीतापुर के 02 चालू कार्यों हेतु रू0 02 करोड़ 83 लाख 59 हजार की धनराशि अवमुक्त की गयी है। इस सम्बन्ध में आवश्यक शासनादेश उ0प्र0 शासन लोक निर्माण द्वारा जारी किया गया है।

जनपद रामपुर में स्वार किलाखेड़ा मार्ग (अ0जि0मा0) का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य (लम्बाई-10.70 किमी) तथा जनपद सीतापुर में हरगांव महोली मार्ग का निर्माण कार्य (लम्बाई 34.40 किमी) के कार्य सम्मिलित हैं।

जारी शासनादेश में आवंटित धनराशि का व्यय वित्तीय हस्त-पुस्तिका के सुसंगत प्राविधानों व समय-समय पर शासन द्वारा निर्गत शासनादेशों के अनुरूप करने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये गये हैं।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि कार्य की विशिष्टियां, मानक व गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाय तथा कार्य ससमय पूर्ण किया जाना सुनिश्चित किया जाय।

Related Articles

Back to top button
btnimage