आलमबाग स्टेशन प्रभारी राजाराम शर्मा ने ईमानदारी की पेश की मिसाल, सोने की चेन और नगदी यात्री को सौंपी

#UPSRTC: 25 अक्टूबर 2025 को अवध डिपो की एसी जनरथ बस (संख्या UP 78 LT 2154) से प्रयागराज से आलमबाग की यात्रा कर रही यात्री ज्योत्सना का पर्स बस में छूट गया।

पर्स में लगभग ₹1,50,000 मूल्य की सोने की चेन एवं ₹5,000 नगद राशि रखी हुई थी।

आलमबाग डिपो के स्टेशन प्रभारी राजाराम शर्मा एवं प्रबंधन कर्मियों ने तत्परता और ईमानदारी का परिचय देते हुए काफी प्रयासों के बाद उक्त पर्स सुरक्षित रूप से संबंधित महिला यात्री को वापस कराया।

पर्स प्राप्त कर ज्योत्सना अत्यंत प्रसन्न हुईं और उन्होंने आलमबाग प्रबंधन टीम एवं परिवहन निगम के समस्त अधिकारियों-कर्मचारियों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।

यह घटना उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) के कर्मचारियों की निष्ठा, ईमानदारी और जनसेवा की भावना का उत्कृष्ट उदाहरण है।

Related Articles

Back to top button
btnimage