पौधारोपण के चंद दिनों बाद ही विधायक द्वारा लगाया हुआ पौधा सूखा

झाँसी।
जहाँ एक तरफ योगी सरकार में विगत 05 वर्षाें में 100 करोड़ पौधों का रोपण किया गया है वहीँ दूसरी तरफ झांसी विकास प्राधिकरण द्वारा झांसी के सर्किट हाउस के पास अटल एकता पार्क का निर्माण करवाया गया है जिसमे अधिकारियों और झांसी वासियो के घूमने के साथ साथ बच्चो के मनोरंजन के लिए ओपन थिएटर का भी निर्माण करवाया गया. वही पार्क के अंदर अटल स्मृति पुस्तकालय और ओपन जिम का भी निर्माण हुआ है.
हाल ही में बीते 28 जून को भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का झांसी दौरा हुआ था जिसमे उन्होंने स्थानीय विधायको के साथ इसी अटल एकता पार्क में वृक्षारोपण भी किया था।
प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के साथ स्थानीय विधायक सदर रवि शर्मा और बबीना विधायक राजीव सिंह परीछा ने भी वृक्षारोपण किया था जिसमे बबीना विधायक राजीव सिंह परीछा का वृक्ष लगाने के चंद दिनों बाद ही सूख गया अब ऐसे में जिले भर में लगभग 60 लाख वृक्ष लगाने का संकल्प है जब विधायक द्वारा लगाया गया वृक्ष ही सूख गया तो अन्य वृक्ष कैसे जीवित रह पाएंगे जबकि अटल एकता पार्क में माली के साथ साथ अन्य भी लोग देख रेख के लिए रहते है।
रिपोर्ट : अभिषेक तिवारी।








