UPCM ने गोरखपुर में जिला अधिवक्ता एसोसिएशन के शताब्दी समारोह को सम्बोधित किया

उत्तर प्रदेश (गोरखपुर)।
UPCM ने जनपद गोरखपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित जिला अधिवक्ता एसोसिएशन के शताब्दी समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन अपनी गौरवशाली परम्परा के अनुरूप आगे बढ़ रहा है और जिस तत्परता से अपनी सेवाएं प्रदान कर रहा है, वह सराहनीय है। अधिवक्ता की सहभागिता आम जन से जुड़ी होती है।

UPCM गोरखपुर में जिला अधिवक्ता एसोसिएशन के शताब्दी समारोह का शुभारम्भ करते हुए
UPCM गोरखपुर में जिला अधिवक्ता एसोसिएशन के शताब्दी समारोह का शुभारम्भ करते हुए

UPCM ने कहा कि अधिवक्ता समाज का महत्वपूर्ण एवं प्रबुद्ध वर्ग होता है। वह अपने कार्य एवं व्यवहार तथा समाज का नेतृत्व करते हुए, अन्तिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को, न्याय के सजग प्रहरी के रूप में न्याय दिलाता है। प्रदेश सरकार द्वारा अधिवक्ताओं के हितों को संरक्षण प्रदान करते हुए उनकी समस्याओं का सम्यक समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं के साथ-साथ वादकारियों के हितों को पूरा संरक्षण प्रदान किया जाएगा और उन्हें न्याय दिलाने की दिशा में हर सम्भव कार्य किया जाएगा।

प्रदेश सरकार अधिवक्ताओं के हितों एवं उनकी सुविधा के लिए निरन्तर तत्पर है। उन्होंने अधिवक्ताओं की मांग पर कहा कि 02 मुखतारखानों एवं वादकारी शेड का नए सिरे से निर्माण कराया जाएगा। इसके अलावा, नए कलेक्ट्रेट भवन का निर्माण अतिशीघ्र प्रारम्भ होगा और आधुनिक तरीके से बनेगा। इस दिशा में कार्यवाही चल रही है और अतिशीघ्र इसका शिलान्यास भी होगा।

UPCM गोरखपुर में जिला अधिवक्ता एसोसिएशन के शताब्दी समारोह को सम्बोधित करते हुए
UPCM गोरखपुर में जिला अधिवक्ता एसोसिएशन के शताब्दी समारोह को सम्बोधित करते हुए

UPCM ने कहा कि प्रदेश विकास की ओर बढ़ रहा है। स्वच्छ भारत मिशन जनान्दोलन बना है और इस मिशन के कारण इंसेफ्लाइटिस का ग्राफ नीचे आया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक 01 करोड़ 44 लाख शौचालयों का निर्माण कराया जा चुका है और 62 हजार स्वच्छाग्रही, 2 लाख 25 हजार मिस्त्री और 2 लाख निगरानी कमेटी के माध्यम से इस मिशन को प्राप्त किया गया है। आगामी 30 नवम्बर तक बेस लाइन सर्वे के अनुसार प्रत्येक परिवार को शौचालय उपलब्ध करा दिया जाएगा।

UPCM का गोरखपुर में जिला अधिवक्ता एसोसिएशन के शताब्दी समारोह में स्वागत करते हुए
UPCM का गोरखपुर में जिला अधिवक्ता एसोसिएशन के शताब्दी समारोह में स्वागत करते हुए

UPCM ने कहा कि प्रदेश सरकार विकास की नई-नई योजनाएं संचालित कर रही है और लाभार्थियों के खाते में सीधे धनराशि उपलब्ध करायी जा रही है, ताकि बिचैलियों का प्रवेश न हो और भ्रष्टाचार समाप्त हो सके। उन्होंने कहा कि जनपद में एम्स और फर्टिलाइजर कारखाने का कार्य तेजी से चल रहा है, फर्टिलाइजर कारखाना चालू होने के बाद यह किसानों की आय दोगुनी करने में सहायक सिद्ध होगा। शासकीय योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जा रहा है। शासन की योजनाओं को गरीबों तक पहुंचाने के लिए अधिवक्ता भी ब्राण्ड एम्बेस्डर के रूप में आगे आएं। भ्रष्टाचारमुक्त, स्वावलम्बन, स्वच्छता, साक्षरता और सुलभ न्याय की व्यवस्था उपलब्ध हो, ऐसे प्रदेश व समाज के निर्माण के लिए सभी को एकजुट होना होगा। इससे आने वाली पीढ़ी के लिए बेहतर एवं सुखद वातावरण मिलेगा। किसी भी कार्य की शत-प्रतिशत सफलता में जन सहयोग आवश्यक है।

इस अवसर जनप्रतिनिधिगण, एसोसिएशन के अध्यक्ष कृष्णकुमार त्रिपाठी, महामंत्री रवीन्द्र कुमार श्रीवास्तव, अधिवक्तागण सहित शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारीगण तथा अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
btnimage