UPCM ने सहारनपुर में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए

उत्तर प्रदेश (सहारनपुर)।
UPCM ने जनपद सहारनपुर में PNT सेण्टर में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि सहारनपुर मण्डल प्रदेश का पहला ऐसा मण्डल है, जिसके सभी जनपद खुले में शौच से मुक्त (ODF) घोषित हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि ODF के अन्तर्गत 02 लाख 73 हजार से अधिक इज्जत घर बनाकर पूरे प्रदेश में सहारनपुर मण्डल ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है।

UPCM ने इस उपलब्धि के लिए सभी सम्बन्धित अधिकारियों व कर्मियों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि स्वच्छ भारत मिशन, सशक्त भारत मिशन का आधार है। पहले मात्र 23 प्रतिशत लोगों के पास शौचालय थे। अब 99 प्रतिशत तक उत्तर प्रदेश ODF हो चुका है। वर्तमान सरकार का भरपूर प्रयास है कि 02 अक्टूबर, 2018 को प्रदेश के अधिकतर जनपद ODF घोषित हो जाएं। उन्होंने यह भी कहा कि सहारनपुर मण्डल ने ODF होकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन के सपने को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है।
UPCM ने अन्त्योदय योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी व ग्रामीण), सौभाग्य योजना, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण योजना के अन्तर्गत लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर UPCM को उत्तर प्रदेश कोआॅपरेटिव बैंक लिमिटेड की ओर से 3 लाख 57 हजार 967 रुपए का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए दिया गया।

इस अवसर पर कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, गन्ना विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सुरेश राणा, आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डाॅ. धरम सिंह सैनी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।








