UPCM ने गोरखपुर में मोबाइल मेडिकल ट्रीटमेंट वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

उत्तर प्रदेश (गोरखपुर)।
UPCM ने जनपद गोरखपुर में दो मोबाइल मेडिकल ट्रीटमेण्ट वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। दोनों वाहनों में गम्भीर बीमारियों के इलाज हेतु सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। यह वाहन सुदूर गावों में जाकर लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने में सहयोग करेंगे। दोनों मोबाइल मेडिकल ट्रीटमेण्ट वाहन टाटा ट्रस्ट के सौजन्य से संचालित होंगे।

UPCM ने इसके उपरान्त, गुरु गोरक्षनाथ चिकित्सालय में आयोजित नेत्र जांच शिविर का शुभारम्भ करते हुए कहा कि नेत्र ज्योति प्रदान करना बहुत पुण्य का कार्य है।

UPCM गोरखपुर में गुरु गोरक्षनाथ चिकित्सालय में आयोजित नेत्र जांच शिविर का शुभारम्भ करते हुए
UPCM गोरखपुर में गुरु गोरक्षनाथ चिकित्सालय में आयोजित नेत्र जांच शिविर का शुभारम्भ करते हुए

यह लोगों को नया जीवन प्रदान करता है। शिविर में चिकित्सकों द्वारा आंखों की निःशुल्क जांच करके चिन्हित मरीजों को आॅपरेशन एवं अन्य आवश्यक चिकित्सकीय सुविधाएं उपलब्ध करायी जाएंगी।

UPCM गोरखपुर में गुरु गोरक्षनाथ चिकित्सालय में आयोजित नेत्र जांच शिविर को सम्बोधित करते हुए
UPCM गोरखपुर में गुरु गोरक्षनाथ चिकित्सालय में आयोजित नेत्र जांच शिविर को सम्बोधित करते हुए

UPCM ने कहा कि प्रदेश में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य किये जा रहे हैं। आयुष्मान भारत योजना के तहत भी लोगों को अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए कार्य किया जा रहा है। साथ ही, गरीबों को पेंशन, आवास आदि सुविधाएं भी मुहैया कराते हुए, उन्हें जनकल्याणकारी योजनाओं से भी लाभान्वित किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button
btnimage