UP_Dy_CM ने संत नामदेव के जयकारे के साथ ‘दर्जी समाज’ को सम्बोधित किया

उत्तर प्रदेश।
UP_Dy_CM केशव प्रसाद मौर्य ने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा स्थानीय विश्वेश्वरैया सभागार में आयोजित सामाजिक प्रतिनिधि बैठक में उपस्थित दर्जी (काकुत्स्थ) समाज के प्रतिनिधियों को सम्बोधित किया।
UP_Dy_CM केशव प्रसाद मौर्य ने संत नामदेव के जयकारे के साथ दर्जी समाज (काकुत्स्थ) को सम्बोधित करते हुए कहा कि ऐसा कौन है जिसने आपके द्वारा सिले हुए कपडों को धारण न किया हो। आपके द्वारा सिलाई, कढ़ाई बोर्ड की मांग आयी है UPCM के समाने रखुगां। अति पिछड़ों को आरक्षण के वर्गीकरण के लिए आयोग का गठन कर दिया गया है। आज संविधान में 27 प्रतिशत आरक्षण पिछडे़ समाज को मिलता है।

UP_Dy_CM केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि 54 प्रतिशत पिछडा समाज है विपक्ष इनको तोड़ना चाहता है और हम इनको जोड़ना चाहते हैं पिछडा समाज दूध की तरह है और विपक्ष नीबू की तरह है और वहीं PM-मोदी चीनी की तरह है। विपक्ष पिछडे़ समाज को बांटना चाहता है। PM-मोदी कहते हैं गरीबी के कारण जो कष्ट मेरी मां ने देखा है मैं स्वयं गरीबी को खुद देख करके आया हूॅ और मैं गरीबों के लिये वह सब कुछ करने का प्रयास कर रहा हूॅ। जिससे वे वंचित थे। उज्जवला गैस योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत अभियान में घर-घर शौचालय का निर्माण, सौभाग्य योजना के अन्तर्गत घर-घर बिजली पहुंचाना, किसानों को उपज का डेढ गुना दाम, आयुष्मान भारत के अन्तर्गत गरीबों को 5 लाख रूपये का स्वास्थ्य बीमा PM-मोदी उपलब्ध करा रहे है। मैं आप सबसे अपील करता हूॅ कि PM-मोदी को जिताने को लिए ईवीएम मशीन को भी कमल से भर देना है। 73 सीटें लाना है।
प्रमुख रूप से कार्यक्रम मे प्रदेश सरकार के मंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा दारा सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग एवं सांसद राजेश वर्मा, पिछड़ा वर्ग एवं वित्त एंव विकास निगम के अध्यक्ष बाबू राम निषाद, मध्य प्रदेश में सिलाई कढाई बोर्ड के अध्यक्ष सुनील महेश्वरी, मोती लाल, दिलीप कुमार काकुत्स्थ, राकेश काकुत्स्थ, उदय नारायण काकुत्स्थ, कल्पना काकुत्स्थ, रामकुमार बरीवया आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन राधेश्याम ने किया।






