UPCM ने प्रधानमंत्री द्वारा विश्व की सबसे बड़ी आरोग्य योजना ‘आयुष्मान भारत’ के शुभारम्भ पर आभार व्यक्त किया

उत्तर प्रदेश।
UPCM ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देश में विश्व की सबसे बड़ी आरोग्य योजना ‘आयुष्मान भारत योजना’ के शुभारम्भ पर आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इस योजना के पहले चरण में प्रदेश के 01 करोड़ 18 लाख परिवार लाभान्वित होंगे।
UPCM ने कहा कि इस योजना के माध्यम से प्रत्येक पात्र परिवार को 05 लाख रुपए का निःशुल्क चिकित्सा बीमा कवर मिलेगा। यह योजना प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की स्वस्थ व समर्थ भारत की संकल्पना को साकार करने में सहायक होगी।
UPCM ने कहा कि प्रधानमंत्री आमजन को सुविधापूर्वक व अच्छी चिकित्सीय सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके दृष्टिगत प्रदेश में प्रधानमंत्री जन औषधि केन्द्र खोलने का काम भी किया गया है।








