UPCM ने गोरखपुर की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया

उत्तर प्रदेश (गोरखपुर)।
UPCM ने गोरखपुर में 87.57 करोड़ रूपये की लागत से जनपद की कुल 36 विभिन्न जनोपयोगी परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

UPCM गोरखपुर में जनसभा  सम्बोधित करते हुए
UPCM गोरखपुर में जनसभा सम्बोधित करते हुए

UPCM ने कहा मार्च 2017 में जब आपने प्रधानमंत्री के आह्वान पर हमारी सरकार बनाई तो प्राथमिकताएं तय की गईं। योजनाओं का लाभ गरीबों को दिलाने का अभियान आरंभ हुआ। तब से अब तक 11 लाख गरीबों का ग्रामीण क्षेत्रों में व 4 लाख शहरी गरीबों को आवास उपलब्ध कराने में सफलता प्राप्त की है।

UPCM गोरखपुर में जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को लाभान्वित करते हुए
UPCM गोरखपुर में जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को लाभान्वित करते हुए

UPCM ने कहा अंत्योदय व पात्र गृहस्थी के राशन कार्ड भी आज उपलब्ध कराए गए हैं। जो परिवार छूट गए हैं, उनको राशन कार्ड उपलब्ध कराए जाएंगे। कोई भी परिवार राशन कार्ड से वंचित नहीं रह पाएगा। उन्होंने कहा हम लोगों ने व्यवस्था बनाई है कि जितने भी कुष्ठरोगियों के पास आवास नहीं होगा, उनको मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत आवास उपलब्ध कराए जाएंगे।

UPCM गोरखपुर में जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को लाभान्वित करते हुए
UPCM गोरखपुर में जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को लाभान्वित करते हुए

UPCM ने कहा 23 सितंबर 2018 को प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना का शुभारंभ करेंगे। बेस लाइन सर्वे के आधार पर उत्तर प्रदेश में 1 करोड़ 18 लाख परिवारों के 5 करोड़ लोगों को 5 लाख रुपये तक की चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

UPCM ने अपने सम्बोधन में कहा गोरखुपर में एम्स की स्थापना मात्र कल्पना थी। प्रधानमंत्री ने इस कल्पना को साकार करने का काम किया है। फरवरी 2019 में ओपीडी चालू करने और 2020 में एमबीबीएस के 100 छात्रों के प्रवेश की प्रक्रिया को आरंभ कर सकें, इस दिशा में कार्य चल रहा है।

UPCM गोरखपुर में जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को लाभान्वित करते हुए
UPCM गोरखपुर में जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को लाभान्वित करते हुए

UPCM ने इस अवसर पर जनपद गोरखपुर में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को लाभान्वित किया और कार्यक्रम को सम्बोधित किया। उन्होंने कहा विकास की नई-नई संभावनाएं विकसित हो रही हैं। गोरखपुर को वाराणसी से जोड़ने का कार्यक्रम हो रहा है। यह दूरी लोग मात्र ढाई घंटे में तय कर पाएंगे। अन्य जिलों से भी फोर लेन से जोड़ने की योजना पर काम हो रहा है। अक्टूबर, 2018 में बी.आर.डी. मेडिकल काॅलेज में 8 नवीन सुपर स्पेशियलिटी ब्लाॅक्स का कार्य पूर्ण हो जाएगा और नवंबर, 2018 से इनमें लोगों को उपचार की बेहतर सुविधा भी मिलने लगेगी। गोरखपुर एम्स में वर्ष 2020 तक एम.बी.बी.एस. की पढ़ाई के लिए छात्रों को प्रवेश भी दे दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
btnimage