UP_Dy_CM ने फैजाबाद में 119 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया

उत्तर प्रदेश (फैजाबाद)।
UP_Dy_CM केशव प्रसाद मौर्य ने फैजाबाद के स्वामी विवेकानंद प्रेक्षागृह में लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत लगभग 141 करोड़ रु. की लागत के 119 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया।

जिसमें संसदीय क्षेत्र अंबेडकरनगर में सबसे अधिक 43 सड़कों एवं एक दीर्घ सेतु रामपुर बनेथू का शिलान्यास और लोकार्पण किया गया।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री अनुपमा जयसवाल, समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री, मंत्री उपेंद्र तिवारी , सांसद लल्लू सिंह सहित फैजाबाद मंडल के सभी विधानसभाओं के विधायकगणों, पार्टी के जिलाध्यक्षगणों एवं वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।






