UP_Dy_CM ने “सामाजिक प्रतिनिधि बैठक” में जायसवाल समाज को सम्बोधित किया

उत्तर प्रदेश।
UP_Dy_CM केशव प्रसाद मौर्य ने भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश पिछडा वर्ग मोर्चा के तत्वाधान में “सामाजिक प्रतिनिधि बैठक” में जायसवाल समाज को सम्बोधित करते हुए कहा कि जैसे 2019 विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है केवल मोदी विरोध की राजनीति की जा रही है। विपक्ष में शामिल सभी नेता प्रधानमंत्री पद के दाबेदार है। हमारे प्रधानमंत्री देश के नए निर्माण में सबका साथ-सबका विकास के नारे के साथ काम कर रहे हैं। जितना काम कांग्रेस ने 48 साल में नहीं किया मोदी जी ने 4 सालों में कर दिया है। 10 करोड़ परिवारों को PM-मोदी ने 5 लाख का स्वास्थ्य बीमा दिया है, वन नेशन वन टैक्स देश में लागू किया। गरीब माताओं के घरों में गैस पहुंचाई उनके दरवाजे पर बिजली पहुंचाई। मुद्रा बैंक योजना में 13 करोड़ से अधिक लोगों को स्वरोजगार के लिए ऋण दिया।

UP_Dy_CM "सामाजिक प्रतिनिधि बैठक" में जायसवाल समाज को सम्बोधित करते हुए
UP_Dy_CM “सामाजिक प्रतिनिधि बैठक” में जायसवाल समाज को सम्बोधित करते हुए

सपा-बसपा ने 15 साल के शासन काल में उत्तर प्रदेश को बर्बाद कर दिया। 15 साल के किये हुए गडढों को हमने भरा। हम जातिवाद और परिवाद की राजनीति नहीं करते हम विकास की राजनीति करते है। हमारी पार्टी का उद्देश्य है कि दल का नुकसान चाहे हो जाये पर पार्टी का नुकसान नहीं होना चाहिए। सभी समाज का सम्मान हो यही हमारा नारा है। हम काशीराम और राम मनोहर लोहिया के नाम से भी सड़क बनाएंगे। आपने हमें 73 सीटें देकर हमारे नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाया है। पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक मान्यता हमारे मोदी ने दे दी है। आपने जिन पार्टियों का पत्ता साफ कर दिया था वो आज हमें साफ करने की बात करते हैं। वो ये भूल जाते है सभी पिछडा वर्ग भाजपा के साथ कन्धे से कन्धा मिलाकर खड़ा है। हमारे पास पिछडे वर्ग का सबसे बड़ा गुलदस्ता है जो आपने मोदी जी को दिया है। एक बार आपसे फिर अपील करता हूँ कि हमारे मोदी जी का 56 इंच का सीना को एक और मौका दीजिए की वो नए भारत का निर्माण को पूरा कर सके। “2019 की करो तैयारी पिछडे़ वर्ग की है जिम्मेदारी नरेन्द्र मोदी की दूसरी पारी”।

उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कार्यक्रम के समापन के अवसर पर कहा कि जायसवाल समाज का यह विलक्षण कार्यक्रम हैं पूरा मंच और हाल भरा पड़ा है। आपके पूर्वजों को अतीत मैं आपको बताता हॅू। जायसवाल समाज गांव, कस्बा, शहर सभी जगह पर है। जनसंघ के समय में समाज के जिस वर्ग ने हमको समर्थन किया वह वैश्य वर्ग था और उसमें सबसे बड़ी भागेदारी जायसवाल की रही है। जनसंघ के चुनाव निशान “दीपक” आज जो कमल का निशान है उसे गांव-गांव कस्बे कस्बे तक आपने पहुंचाया है। 3 बार सांसद रहे आपके समाज के शंकर प्रसाद जायसवाल, आपके समाज के बडे नेता थे। चंपा जायसवाल एक बहुत बडे नेता थे। बहन अनुपमा प्रदेश सरकार में मंत्री हैं आपके समाज से राजेन्द्र जायसवाल, संजय जायसवाल विधायक है। विद्यार्थी जीवन से मैंने जायसवाल समाज के संघर्ष को देखा है इमरजेन्सी के समय सबसे अधिक गिरफ्तारी आपके समाज ने दी थी।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय "सामाजिक प्रतिनिधि बैठक" में जायसवाल समाज को सम्बोधित करते हुए
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय “सामाजिक प्रतिनिधि बैठक” में जायसवाल समाज को सम्बोधित करते हुए

आज नरेन्द्र मोदी ने देश को बदल दिया है। वों लोंगो की आंख में क्यूं चुभ रहे है। क्योंकि जो लोग देश को लूट रहे थे। उनकी दुकानें उन्होंने बंद कर दी है। कांग्रेस ने माया-मुलायम के समर्थन से पूरे देश को लूटा है। वहीं 15 साल में सपा-बसपा ने कांग्रेस के समर्थन से पूरे प्रदेश को लूटा है। जायसवाल समाज को आरक्षण की सीमा में भारतीय जनता पार्टी लेकर के आई थी। जिस समय प्रदेश में स्वर्गीय राम प्रकाश गुप्ता मुख्यमंत्री थे और अटल बिहारी वाजपेयी प्रधानमंत्री थे। क्या कभी किसी और पार्टी ने आपके समाज की चिन्ता की थी क्या? भाजपा की सरकारें जनता की सरकारें हैं। जबकि अन्य दल जनता से चुनकर आते है और बाद में परिवार की सरकार बन जाते है। UPCM ने पूरे प्रदेश के सभी जिलों में दौरा कर चुके है। गरीब कल्याण की सेवा करने के लिए तत्पर है मैं आप सबसे अपील करता हूँ कि 2019 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पुनः उत्तर प्रदेश से 74 से अधिक सीटों पर विजयी बनाकर दिल्ली भेजिए।

इस कार्यक्रम में मुख्यरूप से पिछड़ा वर्ग मोर्चा के सहप्रभारी ब्रज बहादुर, प्रदेश सरकार के मंत्री धर्मपाल सिंह, राजेश अग्रवाल, अनुपमा जायसवाल, विधायक संजय जायसवाल, रविन्द्र जायसवाल उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
btnimage