UPCM और UP_Dy_CM ने संयुक्त रूप से 4-लेन चौड़ीकरण कार्य का शिलान्यास किया

उत्तर प्रदेश (सहारनपुर)।
UPCM ने जनपद सहारनपुर में दिल्ली रोड स्थित साउथ सिटी काॅलोनी में आयोजित शिलान्यास कार्यक्रम को सम्बोधित किया। इससे पूर्व, केन्द्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, UPCM और UP_Dy_CM केशव प्रसाद मौर्य ने संयुक्त रूप से भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के दिल्ली-सहारनपुर राष्ट्रीय राजमार्ग NH-709 B के शामली-सहारनपुर खण्ड के 4-लेन चैड़ीकरण कार्य का शिलान्यास किया। इस परियोजना की लम्बाई 62.772 कि.मी. एवं लागत 779.39 करोड़ रुपए है।

UPCM ने कहा कि राज्य की जनता की भावनाओं का सम्मान करना प्रदेश सरकार की पहली प्राथमिकता है। सरकार ने सत्ता सम्भालने के बाद प्रदेश की जनता को तमाम समस्याओं से निजात दिलाने का संकल्प लिया था और धीरे-धीरे इस संकल्प को पूरा करने का काम किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में नये भारत के निर्माण के लिए कार्य हो रहा है। प्रधानमंत्री की अगुवाई में उत्तर प्रदेश का नाम पूरे विश्व में विख्यात हो रहा है। बडे़-बडे़ उद्योगपति यहां अपनी उद्योग इकाइयों की स्थापना हेतु निवेश करने के इच्छुक हैं।

UPCM, UP_Dy_CM और केन्द्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी संयुक्त रूप से 4-लेन चौड़ीकरण कार्य का शिलान्यास करते हुए
UPCM, UP_Dy_CM और केन्द्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी संयुक्त रूप से 4-लेन चौड़ीकरण कार्य का शिलान्यास करते हुए

इस अवसर पर UPCM ने इस 4-लेन मार्ग को मां शाकुम्भरी देवी मन्दिर तक बनाए जाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि हिण्डन, पांवधोई और ढमोला नदियों की सफाई व सौन्दर्यीकरण किया जाएगा।

UPCM ने सहारनपुर को प्रदेश का विशेष जिला बताते हुए कहा कि सहारनपुर को प्रदेश में नई ऊंचाई पर पहुंचाने का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह जनपद प्रदेश का अन्तिम जिला होने के साथ ही, उत्तराखण्ड, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश को जोड़ने वाला जिला भी है। इसलिए यहां विकास होना अति आवश्यक है। सहारनपुर के काष्ठ कला उद्योग की पहचान पूरे विश्व में है। इसके लिए उन्होंने उद्योग से जुडे कारीगरों को बधाई देते हुए कहा कि इस उद्योग को बढ़ावा देकर इससे जुडे़ कारीगरों को मजबूत किया जाएगा।

UPCM ने कहा कि प्रदेश से भेदभाव दूर कर बिजली, पानी की समस्या से निजात दिलायी गई है। बिजली, पानी मिलने से किसानों को सबसे ज्यादा फायदा हुआ है। प्रदेश में सड़कों व पुलों का जाल बिछाकर गांवों में उद्योग लगाने का काम किया जाएगा और उद्योग लगने से नौजवानों को नौकरियां भी मिलेंगी। प्रदेश में बेरोजगारी समाप्त होगी, तो राज्य का चहुंमुखी विकास भी सम्भव हो सकेगा। वर्तमान प्रदेश सरकार ने भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने का काम किया है और भर्तियों में भी पूर्ण रूप से पारदर्शिता बरती जा रही है। आने वाले दिनों में प्रदेश में बड़ी संख्या में पुलिस एवं शिक्षकों की भर्ती निकाली जाएंगी। उन्होंने कहा कि होमगार्ड्स व आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की वेतन सम्बन्धी समस्याओं का समाधान कर उन्हें राहत पहंुचाने का काम किया है। उन्होंने जनता से विकास की सकारात्मक सोच अपनाने का आह्वान किया।

UPCM, UP_Dy_CM और केन्द्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी संयुक्त रूप से 4-लेन चौड़ीकरण कार्य के शिलान्यास कार्यक्रम में मंच से जनसभा को समबोधित करते हुए
UPCM, UP_Dy_CM और केन्द्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी संयुक्त रूप से 4-लेन चौड़ीकरण कार्य के शिलान्यास कार्यक्रम में मंच से जनसभा को समबोधित करते हुए

UPCM ने इस अवसर पर सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत वाहनों में GPS प्रणाली का शुभारम्भ भी किया। उन्होंने बताया कि खाद्यान्न के डायवर्जन को रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है। गरीबों का खाद्यान्न अब इधर-उधर नहीं किया जा सकेगा और यह जरूरतमन्दों तक सुलभता से पहुंचेगा। अब खाद्यान्न की चोरी नहीं हो पायेगी, सीधे राशन की दुकानों में ही जायेगा। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही जनपद को एक विश्वविद्यालय की सौगात भी प्रदान की जायेगी, जिसके लिए कार्य प्रगति पर है।

इस मौके पर 29 विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया गया जिनकी कुल लागत 6689.22 लाख रुपए है। शिलान्यास किए गए कुल 19 कार्यों में लोक निर्माण विभाग के 10 सड़क व पुल सम्बन्धी कार्य, उ.प्र. राज्य निर्माण सहकारी संघ लि. का 01 भवन कार्य, जल निगम के 08 पेयजल कार्य शामिल हैं। इन समस्त परियोजनाओं की कुल लागत 3646.02 लाख रुपए है। इसी प्रकार लोकार्पित 10 कार्यों में PWD के 02 सड़क कार्य, उ.प्र. राज्य निर्माण सहकारी संघ लि. के 05 भवन कार्य, सिंचाई विभाग का 01 भवन कार्य एवं जल निगम के 02 पेयजल कार्य सम्मिलित हैं। इन कार्यों की कुल लागत 3043.20 लाख रुपए है। इस अवसर पर मण्डलायुक्त सी.पी. त्रिपाठी व जिलाधिकारी आलोक कुमार पाण्डेय ने मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 40 लाख रुपए का चेक सौंपा।

UPCM को मण्डलायुक्त सी.पी. त्रिपाठी व जिलाधिकारी आलोक कुमार पाण्डेय मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 40 लाख रुपए का चेक सौंपाते हुए
UPCM को मण्डलायुक्त सी.पी. त्रिपाठी व जिलाधिकारी आलोक कुमार पाण्डेय मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 40 लाख रुपए का चेक सौंपाते हुए

केन्द्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि सहारनपुर-दिल्ली हाईवे फोरलेन बनने से जहां पहले दिल्ली पहुंचने पर छह-सात घंटे लगते थे वहीं अब राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण होने के बाद सहारनपुर वासियों को दिल्ली पहुंचने तक मात्र दो-ढाई घण्टे ही लगेगा। इस मार्ग के निर्मित हो जाने पर जहां व्यापारियों, उद्यमियों को फायदा होगा वहीं रोजगार व व्यापार के अवसर भी बढ़ेंगे। इसका सीधा लाभ आमजन को मिलेगा। विकास की दृष्टि से भी यह निर्माण रामबाण साबित होगा। उन्होंने कहा कि सहारनपुर से दिल्ली तक का यह राष्ट्रीय राजमार्ग विकास का ग्रोथ इंजन बनने वाला है।

केन्द्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए
केन्द्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए

UP_Dy_CM केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि राज्य सरकार सभी जनपदों, क्षेत्रों, गांव और वर्गों के लिए काम कर रही है। ‘सबका साथ, सबका विकास’ राज्य सरकार का संकल्प है। इसी भावना के साथ समाज के कमजोर, गरीब, वंचित और पिछड़े वर्गों के कल्याण के लिए कार्य किया जा रहा है। प्रदेश सरकार ने कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाते हुए आम नागरिक को राहत प्रदान की है।

राष्ट्रीय राजमार्ग के बन जाने से क्षेत्र में रोजगार के अवसर विकसित होंगे, आवागमन में समय एवं ईंधन की बचत होगी। साथ ही, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली तक पहुंचने की समय सीमा में कमी आएगी और सुविधाओं का विकास भी होगा। जनपद सहारनुपर की काष्ठ कला एवं लघु उद्योगों को गति मिलेगी। इसके अलावा तीन राज्यों, उत्तराखण्ड, दिल्ली एवं यू.पी. को जोड़कर सुगम यातायात में भी वृद्धि होगी।

इस अवसर पर केन्द्रीय मानव विकास संसाधन राज्य मंत्री डाॅ. सत्यपाल सिंह, प्रदेश के गन्ना विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सुरेश राणा सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
btnimage