UPCM ने गोण्डा के बाढ़ प्रभावितों को राहत किट वितरित की

उत्तर प्रदेश (गोंडा)।
UPCM ने जनपद गोण्डा में बाढ़ पीड़ितों को राहत किट प्रदान करने के पश्चात् उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित किया। UPCM ने 50 बाढ़ पीड़ितों को स्वयं बाढ़ राहत किट प्रदान की। इस अवसर पर UPCM ने जनप्रतिनिधियों तथा विभिन्न स्वयंसेवी संगठनों से आपदा पीड़ितों को राहत पहुंचाने में सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि राज्य सरकार बाढ़ की समस्या के स्थायी समाधान हेतु प्रयास कर रही है।

UPCM गोण्डा के बाढ़ प्रभावितों को राहत किट वितरित करने के साथ निरीक्षण करते हुए
UPCM गोण्डा के बाढ़ प्रभावितों को राहत किट वितरित करने के साथ निरीक्षण करते हुए

UPCM ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार आपदा से प्रभावित होने वाले लोगों को त्वरित राहत पहुंचाने के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि चाहे जिस प्रकार की भी आपदा हो सरकार द्वारा हर सम्भव और तत्काल मदद करने का प्रबन्ध किया गया है। पूर्व में, विभिन्न तरह की आपदाओं जैसे-सर्पदंश, गैस रिसाव, नाव दुर्घटना, पशु हानि को दैवीय आपदा नहीं माना जाता था। वर्तमान सरकार द्वारा ऐसी सभी आपदाओं को दैवीय आपदा मानते हुए 04 लाख रुपए की सहायता राशि दी जा रही है।

UPCM ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा विकास कार्य तेजी से व संवेदनशीलता के साथ कराए जा रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि बाढ़ पीड़ितों को हर सम्भव सहायता अतिशीघ्र उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने राहत कैम्पों में जीवनरक्षक दवाओं के साथ-साथ अन्य आवश्यक दवाओं, भोजन, पेयजल, पशुओं के चारे आदि की उपलब्धता प्रत्येक दशा में सुनिश्चित कराए जाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि आपदा राहत कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इस अवसर पर भूमि विकास एवं जल संसाधन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उपेन्द्र तिवारी, सांसद बृजभूषण शरण सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण और शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
btnimage