UPCM ने बस्ती में बाढ़ से प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री वितरित की

उत्तर प्रदेश (बस्ती)।
UPCM ने बस्ती जनपद के दुबौलिया बाजार स्थित जय प्रभा इण्टर काॅलेज में बाढ़ से प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री के वितरण के पश्चात उपस्थित जनसमूह एवं लाभार्थियों को सम्बोधित किया।
UPCM द्वारा स्वयं ग्राम सभा धरमूपुर दुबौलिया के 12 प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री वितरित की गई। इनमें इनमें सर्वश्री रामनिहाल, अजय कुमार, परसुराम, कृष्ण कुमार, राम सवारें, राम अरज, विक्रम पाल एवं महिलाओं में प्रानदेई, सोमा देवी, अनारा देवी, रूपा देवी, मंजू देवी आदि मौजूद रहे। इस अवसर लगभग 183 बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री का वितरण किया गया। इसके पूर्व, UPCM द्वारा हर्रैया तहसील क्षेत्र में सरयू नदी पर निर्मित चांदपुर कटरिया बांध का निरीक्षण किया गया।

UPCM ने कहा है कि बस्ती मण्डल के तीनों जिलों में विद्युत की कमी की समस्या को दूर करने के लिए शासन द्वारा 930 करोड़ रुपये की कार्ययोजना स्वीकृत की गई है। इस कार्य योजना के क्रियान्वयन के बाद जनपद बस्ती, संतकबीरनगर और सिद्धार्थनगर की विद्युत समस्या का समाधान हो जाएगा।
UPCM ने अपने सम्बोधन में कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा आपदा के मृतक के आश्रितों को 04 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने की व्यवस्था की गई है। राज्य सरकार ने आपदा के तहत बाढ़, भूकम्प, दुर्घटना, बोर-वेल में गिरने से मृत्यु और जहरीली गैस की दुर्घटना में मृत्यु को सम्मिलित किया है।
UPCM ने कहा कि जनपद के हर्रैया एवं बस्ती सदर क्षेत्र के लगभग 44 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। इसमें से 16 गांव के 11 हजार व्यक्ति सर्वाधिक प्रभावित हैं। बाढ़ से बचाव एवं राहत सम्बन्धी कार्याें में जिला प्रशासन के प्रयासों पर संतोष व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि इससे किसी भी तरह की जानमाल की दुर्घटना नहीं हुई है। आज यहां लोगों की उपस्थिति में राहत सामग्री वितरित की जा रही है। सभी के बीच राहत सामग्री का वितरण एक सराहनीय पहल है। उन्होंने कहा कि राहत कार्याें में किसी भी साधन की कमी नहीं आने दी जाएगी।

UPCM ने कहा कि प्रदेश सरकार सभी क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य कर रही है। जरूरतमन्दों को आवास उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना संचालित की जा रही है। इसके साथ ही, स्वच्छता, स्वास्थ्य, शिक्षा, बुनियादी सुविधाओं के विकास आदि से जुड़े कार्य सम्पादित किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि चांदपुर कटरिया का 02 किमी। के बंधे के पैच के लिए भी कार्ययोजना बना ली गई है। इस पर शासन द्वारा शीघ्र कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि हमारे जनप्रतिनिधि भी इन क्षेत्रों में बहुत कार्य कर रहे हैं। इनमें सांसद जगदम्बिका पाल, विधायक अजय सिंह, दयाराम चैधरी, रवि सोनकर एवं संजय प्रताप जायसवाल आदि यहां उपस्थित हैं। इनके द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में व्यापक विकास किया जा रहा है।
इस अवसर पर सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि UPCM द्वारा गरीबों किसानों, मजदूरों के लिए व्यापक स्तर पर कार्य किये जा रहे हैं। जहां एक ओर जनपद में मुण्डेरवा चीनी मिल का शिलान्यास किया गया, वहीं दूसरी ओर लगभग 88 हजार लघु एवं सीमान्त किसानों के फसली ऋण को माफ किया गया। विधायक श्री चन्द्र प्रकाश शुक्ल ने मुख्यमंत्री जी स्वागत करते हुए क्षेत्र के विकास का विवरण प्रस्तुत किया।
जिलाधिकारी डाॅ. राज शेखर ने जनपद के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की जानकारी देते हुए बताया कि बस्ती जनपद के कुल 44 गांव प्रभावित है। इसमें विशेष रूप से 16 गांव के 11 हजार व्यक्ति प्रभावित है। UPCM के निर्देशानुसार प्रभावित लोगों को राहत एवं अन्य मदद उपलब्ध कराने के लिए तत्परता से कार्य किया गया है। वर्तमान में कोई भी व्यक्ति किसी कैम्प में नहीं रह रहा है, वे अपने-अपने गांव में निवास कर रहे हैं। जिला प्रशासन द्वारा प्रभावित गांव में जाकर बाढ़ राहत सामग्री वितरित की गयी है। उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र में सरयू, मनोरमा एवं कुवानों नदियां प्रवाहित होती है। इन क्षेत्रों में लगभग बांध की लम्बाई 145 किलोमीटर है, जिसमें 02 किमी का क्षेत्र संवेदनशील था, जिस पर सभी सम्बन्धित विभागों के सहयोग से समय से कार्यवाही की गयी।








