UPCM ने बाराबंकी में घाघरा नदी के तटवर्ती बाढ़ प्रभावित गांवों का हवाई सर्वेक्षण किया

उत्तर प्रदेश (बाराबंकी)।
UPCM ने जनपद बाराबंकी में घाघरा नदी के तटवर्ती बाढ़ प्रभावित गांवों का हवाई सर्वेक्षण किया। इसके नाड उन्होंने टिकैतनगर के दूल्हादेपुर में 600 बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित की। इनमें से 300 बाढ़ पीड़ित तहसील रामसनेहीघाट और 300 तहसील सिरौलीगौसपुर के थे।
UPCM ने इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह एवं बाढ़ पीड़ितों को सम्बोधित करते हुए कहा कि बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत कार्यों को नई गति देने के लिए ही इन क्षेत्रों का दौरा किया जा रहा है। सरकार का पूरा प्रयास है कि किसी भी बाढ़ पीड़ित को कष्ट न होने पाए। बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए धन की कोई कमी नहीं है।

UPCM ने जिला प्रशासन को बाढ़ पीड़ित परिवार को राहत सामग्री पहुंचाने के साथ ही रहने के लिए अस्थायी व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बाढ़ जैसी आपदा में जो लोग बेघर हो चुके है, उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास उपलब्ध कराया जाएगा। जिला प्रशासन को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के ऐसे परिवार, जिनके पास पक्का मकान नहीं है, उनकी सूची तैयार कराकर आवास उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऐसे सभी परिवारों को पक्के आवास दिए जाएंगे।

UPCM ने एल्गिन चरसड़ी बांध के स्थायी समाधान के लिए निर्देश देते हुए कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में आवागमन के लिए प्रत्येक गांव में पर्याप्त नावों की व्यवस्था की जाए।
इस अवसर पर सांसद लल्लू सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।








