UPCM ने वाराणसी में अलकनंदा क्रूज का उद्घाटन किया

उत्तर प्रदेश (वाराणसी)।
UPCM ने कल रविवार को जनपद वाराणसी के खिड़किया घाट पर अलकनंदा क्रूज का उद्घाटन किया। वे क्रूज पर सवार होकर गंगा के रास्ते प्रधानमंत्री के सांसद आदर्श ग्राम डोमरी पहुंचे।

UPCM वाराणसी में अलकनंदा क्रूज का उद्घाटन कार्यक्रम में
UPCM वाराणसी में अलकनंदा क्रूज का उद्घाटन कार्यक्रम में

UPCM ने इस अवसर पर बदलता बनारस का उल्लेख करते हुए कहा कि अब गंगा में क्रूज की सुविधा उपलब्ध हो गई है। आने वाले समय में मालवाहक जहाज भी चलने लगेंगे। उन्होंने कहा कि इस क्रूज के माध्यम से पयर्टक एवं काशी के लोग गंगा विहार करते हुए काशी का विहगंम दृश्य देख सकेंगे। देश के साथ ही विश्व के लोग भी अब गंगा की अद्भुत छटा देख सकेंगे।

UPCM वाराणसी में अलकनंदा क्रूज का उद्घाटन के बाद काशी का विहगंम दृश्य देखते हुए
UPCM वाराणसी में अलकनंदा क्रूज का उद्घाटन के बाद काशी का विहगंम दृश्य देखते हुए

अलकनंदा क्रूज की लम्बाई 30 मीटर है। यह दोमंजिला है, जिसका प्रथम तल वातानुकूलित है। इसकी छत खुली है। क्रूज में 60 लोगों के लिये लग्जरी सोफे के साथ-साथ कार्यशील किचन भी है। यह क्रूज अस्सी घाट से पचगंगा घाट तक 2 घंटे तक भ्रमण करायेगा। इस पर काशी की फिल्म, घाट संस्कृति से संबंधित हिन्दी एवं अंग्रेजी में डाक्यूमेंट्री भी दिखायी जायेगी।

Related Articles

Back to top button
btnimage